
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली वासियों को संबोधित किया और शुभकामनाएं दी। केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह देश वीर जवानों और देश के सपूतों के बलिदान से आजाद हुआ है। तो वहीं अपने संबोधन में यह भी बताया कि बीते तीन वर्षों में दिल्ली के लिए उसकी सरकार ने किस तरह से काम किया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों के हालात एक जमाने में कैसे हुआ करते थे और अब उनकी सरकार के आने के बाद किस तरह से सरकारी स्कूलों के हालात में कायापलट हुआ है। केजरीवाल ने बताया कि आज सरकारी स्कूलों के हालात निजी स्कूलों से भी अच्छी है और परिणाम भी बेहतर आ रहे हैं।