नई दिल्ली। एक साल से कोरोना महामारी (Covid-19) से जूझ रहे भारत को थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 30,773 नए मामले दर्ज (corona new case) किए गए। यह शनिवार को सामने आए मामलों से 13.7 प्रतिशत कम हैं। अच्छी बात यह है कि इस दौरान 38,945 मरीज स्वस्थ्य हुए और इसके साथ ही रिकवरी रेट 97.68 प्रतिशत हो गया है। वहीं बीते दिन इस महामारी से 309 मरीजों की मौत हो गई।