1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: कुल मामले 81 लाख से ऊपर, भारत में महामारी से जुड़े टॉप 10 प्वाइंट

कोरोना वायरसस के खिलाफ जंग में भारत की बड़ी सफलता, रिकवरी रेट 91.34 फीसदी पर। कोरोना मरीजों की मृत्यु दर घटकर 1.49 फीसदी जबकि कुल एक्टिव केस 7.16 फीसदी। कोरोना के कुल केस 81.30 लाख और अब तक 74.32 लाख मरीज हो चुके हैं ठीक।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 31 Oct 2020, 2:19 PM IST

More Than 76 Lakh People Affected From corona in India

कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी अच्छी खबर।

नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 48,268 नए मामले सामने आए हैं और इसके चलते 551 लोगों की मौतें हुईं हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के शनिवार के आंकड़ों के मुताबिक अब देश में कोरोना के कुल केस 81,37,119 पर पहुंच गए हैं। आइए जानते हैं देश में महामारी से जुड़ी टॉप 10 प्रमुख बातें:

1. स्वास्थ्य मंत्रालय के डैशबोर्ड के मुताबिक शनिवार सुबह 8 बजे देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव केस की संख्या 5,82,649 थी। करीब तीन महीने में पहली बार शुक्रवार को एक्टिव केस की संख्या 6,00,000 से नीचे आई। इससे पहले बीते 6 अगस्त को यह संख्या 5,95,000 थी।

2. देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या अब बढ़कर 74,32,829 पहुंच चुकी है। बीते 24 घंटों के दौरान महामारी से 59,454 मरीज ठीक हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, "भारत वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक रिकवर्ड केस के साथ सबसे शीर्ष देश बना हुआ है।"

3. भारत में एक्टिव और रिकवर्ड केसेज के बीच अंतर शनिवार को बढ़कर 68,50,180 हो गया। जबकि रिकवरी रेट भी बढ़कर 91.34 फीसदी पर पहुंच गया। इसके साथ ही एक्टिव केस कुल संख्या का 7.16 फीसदी है।

4. शुक्रवार को लगातार चौथे दिन दिल्ली में कोरोना के नए केस ने एक दिन का रिकॉर्ड बनाया। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को बैठक बुलाई है। पिछले 24 घंटों में टेस्टिंग की तुलना में पॉजिटिविटी रेट खतरनाक स्तर पर बढ़ता दिखा और एक दिन में कुल टेस्ट का 10 फीसदी रहा। इससे राजधानी में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है।

5. कोरोना वायरस के 57,386 मरीजों को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इनका योगदान 80 फीसदी रहा। केरल में 8,000 से ज्यादा मरीज ठीक हुए जबकि महाराष्ट्र और कर्नाटक प्रत्येक में 7,000 से अधिक रिकवरी दर्ज की गईं।

6. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को देश में महामारी के 48,648 नए मामले सामने आए और इनमें से 78 फीसदी हिस्सेदारी 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। केरल अभी भी 7,000 से अधिक मामलों के साथ महाराष्ट्र और दिल्ली (प्रत्येक 5,000 से ज्यादा) से ज्यादा प्रभावित हो रहा है।

7. शुक्रवार सुबह कोरोना वायरस महामारी से 563 लोगों की मौतें हुईं। इनमें से 81 फीसदी हिस्सा 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का रहा। कोरोना से 156 लोगों की मौतों के साथ महाराष्ट्र ने इसमें सर्वाधिक नंबर बढ़ाए, जिसके बाद पश्चिम बंगाल ने 61 मौतें रिपोर्ट की हैं।

8. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की प्रति मिलियन आबादी पर हर दिन 140 परीक्षणों की सलाह को पूरा करने में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। इसके मुताबिक, "अन्य उपलब्धियों में 35 राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों ने टेस्टिंग की उपरोक्त संख्या से ज्यादा परीक्षण किए हैं। है। भारत में औसत प्रति मिलियन जनसंख्या में प्रति दिन राष्ट्रीय परीक्षण 844 पर है, जबकि दिल्ली और केरल में यह आंकड़ा 3,000 से अधिक हो गया है।"

9. संयुक्त राज्य अमरीका के बाद भारत कोरोना से दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। अमरीका में कुल कोरोना केस 90,43,957 पहुंच चुके हैं। वैश्विव स्तर पर अब तक 4.50 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इस महामारी से पीड़ित हो चुके हैं और 11,88,151 लोगों की मौत हो चुकी है।

10. भारत में कोरोना से होने वाली मौतों की दर घटकर 1.49 फीसदी पहुंच गई है और प्रति मिलियन में मृत्यु दर 88 है, जो बेहद कम है। भारत में अब तक हुई कुल मौतों में 65 फीसदी पांच राज्यों में दर्ज की गई हैं। देश में मौत का कुल आंकड़ा 1,21,641 हो गया है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़