31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime: होटल रूम में अस्त-व्यस्त मिला 32 साल की युवती का शव, पुलिस पहुंचने से पहले साथी फरार

Crime: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के एक होटल में 32 साल की युवती अपने पुरुष साथी के साथ ठहरी थी। होटल प्रबंधन के अनुसार युवती का साथी उसी दिन होटल से चला गया। जबकि युवती कमरे में ठहरी रही। बाद में उसका शव बेड पर मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 26 Jul 2025, 10:39 AM IST

Crime: होटल रूम में अस्त-व्यस्त मिला 32 साल की युवती का शव, पुलिस पहुंचने से पहले साथी फरार

फरीदाबाद के होटल में मृत मिली युवती, साथी फरार। (फोटो सोर्सः सोशल मीडिया)

Crime: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक के साथ होटल में ठहरी युवती का शव बेड पर पड़ा मिला। जबकि युवक मौके से फरार हो गया। युवती की पहचान दिल्ली के मोहन बाबा नगर निवासी करीब 32 साल की शीबा के रूप में हुई है। होटल प्रबंधन का कहना है कि युवती के साथ एक युवक भी कमरे में ठहरा था, लेकिन वो फिलहाल फरार है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से उसकी तलाश में जुटी है। इसके साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना फरीदाबाद के आईपी कॉलोनी स्थित एक होटल की है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस जांच में जुटी है।

होटल के कमरे में मिला युवती का शव

फरीदाबाद पुलिस के अनुसार, सेक्टर-31 थाना पुलिस को शुक्रवार दोपहर होटल से सूचना मिली कि एक कमरे में ठहरी युवती दरवाजा नहीं खोल रही है। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में होटल कर्मियों ने जब किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा कि युवती का शव अस्त-व्यस्त हाल में बेड पर पड़ा हुआ है। यह देख पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है।

दिल्ली की रहने वाली है मृतका

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान दिल्ली के मोहन बाबा नगर निवासी करीब 32 वर्षीय शीबा के रूप में हुई है। होटल रजिस्टर और आईडी से यह पुष्टि हुई। शीबा गुरुवार को दोपहर बाद एक युवक के साथ होटल आई थी और दोनों ने मिलकर कमरा बुक करवाया था। सीसीटीवी फुटेज और होटल रिकॉर्ड की जांच के दौरान यह पता चला कि युवक का नाम दीपक है, जो गुरुवार रात को ही होटल से चला गया था।

मां ने युवक पर लगाया हत्या का आरोप

मृतका की मां रजिया ने पुलिस को दी गई शिकायत में दीपक नामक युवक पर उनकी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटी किसी परिचित के साथ होटल गई थी और वह लड़की को लेकर चिंतित थीं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और दीपक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवती के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में मौत की वजह का स्पष्ट खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। प्रारंभिक जांच में हत्या और आत्महत्या दोनों कोणों से जांच की जा रही है।

CCTV फुटेज से आरोपी की तलाश

सेक्टर-31 थाना पुलिस होटल के CCTV फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने के लिए होटल में लगे सभी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। पुलिस यह भी पता करने का प्रयास कर रही है कि दीपक का मृतका से क्या संबंध था और दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। हालांकि पुलिस अन्य बिन्दुओं पर भी मामले की जांच कर रही है, लेकिन आरोपी के पकड़े जाने के बाद मामले का सही खुलासा हो सकेगा।