26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूख से बच्चियों की मौत: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी कल जंतर-मंतर पर करेंगे सांकेतिक उपवास

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पूर्वी दिल्ली के मंडावली क्षेत्र में तीन बच्चियों की भूख से हुई दुखद मृत्यु के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए शनिवार को जंतर-मंतर पर सांकेतिक उपवास करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 27 Jul 2018, 8:36 PM IST

भूख से बच्चियों की मौत: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी कल जंतर-मंतर पर करेंगे सांकेतिक उपवास

भूख से बच्चियों की मौत: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी कल जंतर-मंतर पर करेंगे सांकेतिक उपवास

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक ही परिवार के तीन बच्चियों की भूख से मौत मामले में अब सियासी रंग चढ़ गया है। जहां एक ओर भाजपा और कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराया है वहीं आम आदमी पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ते हुए जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि इन सबके बीच दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पूर्वी दिल्ली के मंडावली क्षेत्र में तीन बच्चियों की भूख से हुई दुखद मृत्यु के प्रति संवेदना प्रकट की है। मनोज तिवारी आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग को लेकर भापजा कार्यकर्ताओं के साथ 28 जुलाई शनिवार को सुबह 10 बजे जन्तर-मन्तर पर सांकेतिक उपवास करते हुए धरने पर बैठेंगे। बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी और प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता इस उपवास धरने में सम्मिलित होंगे।

दिल्ली में भूख से बच्चियों के मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा, एक दिन पहले मिला था मीड-डे मील

कांग्रेस ने भी केजरीवाल सरकार के खिलाफ जताया है विरोध

आपको बता दें कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि भाजपा इस दुखद घटना पर केवल राजनीतिक विरोध नहीं करना चाहती, हम चाहते हैं कि दिल्ली सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाये और सभी संबंधित सभी एस.डी.एम. को आदेश दें कि वह पूरी दिल्ली में सर्वे कर यह सुनिश्चित करें कि भूख से मृत्यु जैसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो। बता दें कि इससे पहले मनोज तिवारी मंडावली में पीड़ित परिवार के घर जाकर हालचाल ले चुके हैं। इसके अलावे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने भी पीड़ित परिवार के घर जाकर शौक जता चुके हैं और केजरीवाल सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराई है। भाजपा और कांग्रेस ने इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी को घेरने की कोशिश की। इस बीच आप ने भी अपने-आप को दोषी मानने से इनकार करते हुए न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं।

भूख से बच्चियों की मौत: चौंकाने वाला सच आया सामने, मकान मालिक ने दिखाई थी हैवानियत

क्या है मामला

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली के मंडावली इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक मामला सामने आया था जिसमें एक ही परिवार के तीन बच्चियों की मौत भूख के कारण हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ था कि बच्चियों ने कई दिनों से खाना नहीं खाया था जिसके कारण तड़प-तड़प कर उनकी मौत हो गई। मामला सामने आने के बाद चारों और हाहाकार मच गया।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग