प्रेस कॉन्फ्रेस में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा “दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के तुरंत बाद से हमारा एक ही उद्देश्य है। वह ये है कि विकसित दिल्ली के एजेंडे पर काम करना। हमने दिल्ली की महिलाओं, दिल्ली के गरीब, दिल्ली के युवा, दिल्ली के छात्र, दिल्ली के श्रमिक इन सबका जीवन स्तर सुधारने का जो वादा किया था। उसे इस बजट के जरिए पूरा करने के लिए जनता से सुझाव मांगे गए थे। ईमेल और वॉट्सएप के जरिए लगभग 10 हजार लोगों ने हमें बजट को लेकर अपने सुझाव भेजे हैं। ये सभी सुझाव विकसित दिल्ली बजट का प्रारूप तैयार करने में बहुत काम आए।”