5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi Fire Tragedy: फ्लोरिश स्टे होटल मालिक का कितना बड़ा है कारोबार? जानिए लवकेश बजाज की प्रॉपर्टीज और नेटवर्क

Delhi Fire Tragedy: दिल्ली अग्निकांड के बाद चर्चा में आए फ्लोरिश स्टे के मालिक लवकेश बजाज का नाम लगातार सुर्खियों में है। जानिए उनके होटल कारोबार, प्रॉपर्टीज, नेटवर्क और अब तक सामने आए बड़े खुलासों से जुड़ी पूरी जानकारी।

2 min read
Google source verification
Lavkesh Bajaj Profile

फ्लोरिश स्टे होटल के मालिक का पूरा कारोबार का हुआ खुलासा (Photo-IANS)

Lavkesh Bajaj Profile: दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित फ्लोरिश स्टे होटल में 3 जून को लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत के बाद होटल मालिक लवकेश बजाज चर्चा में आ गए हैं। इस हादसे के बाद जांच एजेंसियां लगातार उनसे जुड़े मामलों की पड़ताल कर रही हैं। जांच में पता चला है कि लवकेश बजाज फ्लोरिश स्टे होटल के साथ-साथ और भी कई होटल और गेस्ट हाउस कारोबार से जुड़ा हुए हैं। अब अधिकारी उनके पूरे होटल नेटवर्क, लाइसेंस और प्रॉपर्टीज की जांच कर रहे हैं।

लवकेश बजाज के कितने हैं होटल?

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि लवकेश बजाज का नाम तीन बड़े होटल और गेस्ट हाउस प्रोजेक्ट्स से जुड़ा है। इनमें लेमन ग्रीन, मिकासा और फ्लोरिश स्टे शामिल हैं। जानकारी के अनुसार लेमन ग्रीन और फ्लोरिश स्टे पूरी तरह उसकी अपनी प्रॉपर्टी हैं और मिकासा को वह अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर चलाता है। ये सभी प्रॉपर्टीज साउथ दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में संचालित होती रही हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन जगहों पर सुरक्षा नियमों और लाइसेंस से जुड़े नियमों का सही तरीके से पालन किया जा रहा है या नहीं।

हौज रानी से शुरू हुई पूरी कहानी

लवकेश बजाज ने साल 2022 में हौज रानी इलाके में एक इमारत खरीदी थी। यह एक खादी की दुकान थी जिसे बाद में होटल बनाया गया। पूछताछ के दौरान उसने खुद माना कि जब उसने यह बिल्डिंग खरीदी थी, तब उसकी हालत काफी खराब थी। इसके बावजूद वहां होटल का कारोबार शुरू कर दिया गया। वहीं, इलाके के कुछ लोगों का कहना है कि अर्बन ओएसिस नाम की एक और प्रॉपर्टी भी लवकेश बजाज से जुड़ी हुई है। हालांकि अभी तक अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस पूछताछ में क्या-क्या बताया?

पुलिस पूछताछ में लवकेश बजाज ने कई बातें कबूल कीं। उसने बताया कि उसने B&B (बेड एंड ब्रेकफास्ट) स्कीम के तहत लाइसेंस लिया था, जिसमें सिर्फ 6 कमरे चलाने की अनुमति होती है। लेकिन फ्लोरिश स्टे में 25 कमरे बनाए गए थे, जिनमें बेसमेंट के कमरे भी शामिल थे। पूछताछ में उसने यह भी माना कि ज्यादा कमाई के लिए कमरों की संख्या बढ़ाई गई थी। साथ ही होटल के पास फायर NOC भी नहीं थी। बजाज ने पुलिस को बताया कि वह होटल का काम खुद नहीं देखता था और उसने पूरी जिम्मेदारी कर्मचारियों को सौंप रखी थी।

होटल कौन चला रहा था?

जांच में सामने आया है कि फ्लोरिश स्टे का रोजाना का कामकाज जय मिश्रा नाम का व्यक्ति संभाल रहा था। पुलिस को यह भी पता चला कि होटल का लाइसेंस बनवाते समय जय मिश्रा को ही इमारत का मालिक और वहां रहने वाला व्यक्ति बताया गया था। जबकि असली मालिक लवकेश बजाज था। फिलहाल जय मिश्रा फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इसके अलावा केसर सिंह नाम के एक और सहयोगी की भी तलाश जारी है।

आग लगने के वक्त क्या कर रहा था मालिक?

जांच में सामने आई सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब होटल में आग लगी हुई थी और लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूद रहे थे, तब लवकेश बजाज अपनी जलती हुई होटल बिल्डिंग के पास से घबराकर भाग गया।बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग