26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षा बंधन के लिए रेलवे के बाद अब मेट्रो ने दी बहनों की सौगात, बढ़ाएगी समय और फेरे

रेल प्रशासन ने जानकारी देते हुए कहा कि इससे महिला यात्रियों को काफी फायदा होगा। उन्‍हें ट्रेन में भीड़भाड़ की समस्‍या से निजात मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 24 Aug 2018, 5:24 PM IST

special train

रक्षा बंधन के लिए रेलवे के बाद अब मेट्रो ने दी बहनों की सौगात, बढ़ाएगी समय और फेरे

नई दिल्ली : रविवार यानी 26 अगस्‍त को भाई-बहन का पवित्र त्‍योहार रक्षाबंधन पड़ रहा है। इसको देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई लेडिज स्‍पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है तो अब दिल्ली मेट्रो ने भी फेरे बढ़ाने के साथ-साथ समय भी बढ़ाने की घोषणा की है। रक्षाबंधन से एक दिन पहले शनिवार को मेट्रो प्रशासन ने 253 और रविवार को 598 अतिरिक्‍त फेरे लगाएगी। इसके साथ ही वह उन मार्गों पर सुबह छह बजे से मेट्रो का परिचालन शुरू करेगी, जहां आम दिनों में सुबह आठ बजे से परिचालन होता है।

सुरक्षा और सुविधा का इंतजाम भी पुख्‍ता
इसके अलावा मेट्रो प्रशासन ने बहनों की सुरक्षा और सुविधा का भी ख्‍याल रखा है। बहनों की सुरक्षा, सुविधा और सहायता के लिए बड़े स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड और कस्टमर फेसिलिटेशन एजेंट्स (सीएफए) तथा टिकट विंडो पर भी अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करने का भी ऐलान किया है। सुबह छह बजे से शुरू इन मार्गों पर होगा परिचालन- जहांगीरपुरी-श्यामपुर बादली, मुंडका-सिटी पार्क, बदरपुर बार्डर-एस्कॉर्ट्स मुजेसर, मजलिस पार्क-लाजपत नगर, जनकपुरी वेस्ट-बॉटनिकल गार्डन नोएडा।

रेलवे ने भी दी बहनों को सौगात
इससे पहले गुरुवार को रेल प्रशासन ने रक्षा बंधन पर रेलवे का दिल्ली मंडल ने छह लेडिज स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह छह ट्रेन दिल्ली से पलवल, दिल्ली से गाजियाबाद और दिल्ली से पानीपत के बीच चलेंगी। खास बात यह है कि इन ट्रेनों में सिर्फ बच्‍चे और महिलाएं ही सफर कर सकेंगे।

ये हैं वह छह ट्रेनें और उनका समय
- पलवल से नई दिल्ली (64491) - सुबह 8 बज कर 20 मिनट पर पलवल से चलेगी और सुबह 10 बजे दिल्‍ली पहुंचेगी।
- नई दिल्ली से पलवल (64492) - शाम को 5 बज कर 50 मिनट पर नई दिल्‍ली से चलेगी और 7 बज कर 20 मिनट पर पलवल पहुंचेगी।
- गाजियाबाद से नई दिल्ली (64449) - सुबह 8 बज कर 30 मिनट पर गाजियाबाद से चलेगी और 9 बज कर 20 मिनट पर नई दिल्‍ली पहुंचेगी।
- नई दिल्ली से गाजियाबाद (64450) - शाम को 5 बज कर 50 मिनट पर नई दिल्‍ली से चलेगी और 6 बज कर 40 मिनट पर यह गाजियाबाद पहुंचेगी।
- पानीपत से नई दिल्ली (64470) - यह पानीपत से सुबह 6 बज कर 40 मिनट पर खुलेगी और सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर नई दिल्‍ली पहुंचेगी।
- नई दिल्ली से पानीपत (64469) - शाम 5 बज कर 50 मिनट पर चलेगी और रात 8 बज कर 05 मिनट पर पानीपत पहुंचेगी।

निजामुद्दीन से ब्‍यास के लिए भी चलेंगी ट्रेनें
इससे पहले रेलवे ने बुधवार को भी कुछ विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की थी। यह अनारक्षित ट्रेनें हजरत निजामुद्दीन-ब्यास और सहारनपुर-ब्यास के बीच चलाने का निर्णय लिया गया है। हजरत निजामुद्दीन से ब्यास के बीच 04011/04012 नंबर की तथा सहारनपुर से ब्यास के बीच 04917/04918 नंबर की विशेष ट्रेन चलेगी।

अलीगढ़ व गाजियाबाद के बीच भी स्‍पेशल ट्रेनें
रक्षा बंधन के मद्देनजर बहनों को कोई परेशानी न हो, इसके मद्देनजर रेल प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद तथा अलीगढ़ के बीच विशेष ईएमयू ट्रेन (04442/04441) चलाने का निर्णय लिया है।
यह सारी विशेष ट्रेनें 24 अगस्त से 28 अगस्त तक चलेगी। इससे यात्रियों को, खासकर महिला यात्रियों को राहत मिलेगी। विशेष ईएमयू ट्रेन गाजियाबाद से सुबह 10 बज कर 55 मिनट पर खुलेगी औश्र दोपहर 01 बज कर 15 मिनट पर अलीगढ़ पहुंचेगी । वापसी में अलीगढ़ से दोपहर 01 बज कर 25 मिनट पर खुलेगी और शाम 03 बज कर 40 मिनट पर गाजियाबाद पहुंचेगी।
इस संदर्भ में रेल प्रशासन ने जानकारी देते हुए कहा कि इससे महिला यात्रियों को काफी फायदा होगा। उन्‍हें ट्रेन में भीड़भाड़ की समस्‍या से निजात मिलेगी।