11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BRICS Summit: दिल्ली मेट्रो यात्रियों को राहत, 13 सितंबर को सभी लाइनों पर सुबह 6 बजे शुरू होगी सेवा; 35 से अधिक सड़कें प्रभावित

Delhi Metro News: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान यातायात प्रतिबंधों को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रविवार 13 सितंबर को सभी लाइनों पर सुबह 6 बजे से सेवा शुरू करेगी। परीक्षा देने वाले छात्रों और आम यात्रियों को इससे राहत मिलेगी।
2 min read
Google source verification
Delhi Metro September 13

दिल्ली मेट्रो सुबह 6 बजे से दौड़ेगी, 13 सितंबर को BRICS समिट के कारण बदला समय (Photo: ANI/File)

Delhi Metro Services: दिल्ली में ब्रिक्स (BRICS Summit) शिखर सम्मेलन के दौरान यातायात प्रतिबंधों को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। रविवार, 13 सितंबर को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू होंगी। डीएमआरसी ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में दिल्ली मेट्रो सेवा जल्दी शुरू करने का फैसला छात्रों और आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। दिल्ली के भारत मंडपम में शनिवार से 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन शुरू होने जा रहा है।

सभी मेट्रो लाइनों पर सुबह 6 बजे से सेवा

दिल्ली मेट्रो के सभी कॉरिडोर पर रविवार को ट्रेन सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएंगी। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के चलते शहर के कई हिस्सों में यातायात प्रतिबंध लागू रहने की संभावना है। ऐसे में यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मेट्रो को शुरुआती सार्वजनिक परिवहन विकल्प के तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा।

परीक्षा देने वाले छात्रों को मिलेगी राहत

रविवार को विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए यह व्यवस्था खास तौर पर महत्वपूर्ण है। ट्रैफिक प्रतिबंधों के कारण सड़क मार्ग से यात्रा में सामान्य से अधिक समय लग सकता है। ऐसे में छात्र अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए पर्याप्त समय रखें।

सुबह 6 बजे से मेट्रो सेवा उपलब्ध होने के कारण छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। आम लोग भी दिन के दौरान संभावित यातायात प्रतिबंधों से बचने के लिए शुरुआती मेट्रो सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

13 सितंबर को यात्रा से पहले बनाएं प्लान

दिल्ली में रविवार को यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा पहले से निर्धारित करें। खासकर जिन लोगों को सुबह किसी परीक्षा, जरूरी काम या अन्य कार्यक्रम के लिए पहुंचना है, उन्हें समय का अतिरिक्त मार्जिन रखना चाहिए।

दिल्ली की 35 से अधिक सड़कें प्रभावित

दिल्ली यातायात पुलिस के मुताबिक, शिखर सम्मेलन के मद्देनजर पूरी दिल्ली बंद नहीं होगी लेकिन वीवीआईपी के काफिलों की आवाजाही के दौरान कुछ मार्गों पर अस्थायी रूप से वाहनों को रोका जा सकता है, मार्ग परिवर्तित किया जा सकता है और कुछ रास्तों पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। शिखर सम्मेलन के दौरान 35 से अधिक सड़कें प्रभावित हो सकती हैं। इनमें प्रमुख रूप से मथुरा रोड, सरदार पटेल मार्ग, शांति पथ, जनपथ, अशोका रोड ,बाराखंभा रोड ,टॉल्स्टॉय मार्ग ,अफ्रीका एवेन्यू रोड, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड शामिल हैं।

ऐसे में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रैफिक प्रतिबंधों के बीच सुबह 6 बजे से मेट्रो सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

15000 जवान और अर्ध सैनिक बलों की 200 कंपनियां तैनात

गौरतलब हो कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार से शुरू हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के 15,000 जवानों तथा अर्ध सैनिक बलों की 200 कंपनी तैनात की गई हैं। चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए 500 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग