11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मुझे पीछे से दो बार मारा और गालियां दीं’, दिल्ली मेट्रो में जींस और कॉर्सेट टॉप पहनने पर की गई बदसलूकी, महिला ने सुनाई आपबीती

Delhi Metro viral incident: दिल्ली मेट्रो में जींस और कॉर्सेट टॉप पहनकर सफर कर रही एक महिला ने बुजुर्ग सहयात्री पर बदसलूकी और गालियां देने का आरोप लगाया। महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती सुनाई है, जिसके बाद यह मामला तेजी से वायरल हो गया।

2 min read
Google source verification
Delhi Metro woman harassment

प्रतीकात्मक तस्वीर

Delhi Metro woman harassment: दिल्ली मेट्रो में सफर कर रही एक महिला ने अपने साथ हुई एक हैरान करने वाली घटना सोशल मीडिया पर साझा की है। महिला का कहना है कि वह जींस और फुल-स्लीव कॉर्सेट टॉप पहनकर मेट्रो में यात्रा कर रही थी। इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला ने उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। महिला ने बताया कि जब उसे पहली बार बुजुर्ग महिला नेे पीछे से मारा तो पहले उसे लगा कि गलती से हुआ होगा लेकिन जब उसी महिला ने दोबारा उसे पीछे से मारा और गालियां देने लगी, तब उसे एहसास हुआ कि यह जानबूझकर किया जा रहा है।

महिला ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?

महिला ने अपनी आपबीती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म थ्रेड्स पर साझा करते हुए बताया कि वह दिल्ली मेट्रो में जींस और फुल-स्लीव कॉर्सेट टॉप पहनकर सफर कर रही थी। उनके अनुसार उनके कपड़ों में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था, फिर भी एक बुजुर्ग महिला ने कथित तौर पर उसके साथ बदसलूकी की। महिला ने दावा किया कि बुजुर्ग महिुला ने उसे पीछे से दो बार मारा। शुरुआत में उसने इसे गलती समझकर नजरअंदाज कर दिया, लेकिन बाद में वही महिला उसे गालियां देने लगी और पूरे सफर के दौरान लगातार बड़बड़ाती रही।

अंत में बुजुर्ग महिला का छूटा स्टेशन

महिला ने बताया कि पूरे सफर के दौरान नाराजगी जताने और उसे परेशान करने वाली बुजुर्ग महिला बाद में अपनी सीट पर ही सो गई। इसी वजह से वह अपने स्टेशन पर उतर नहीं सकी और उसका स्टेशन छूट गया। महिलाने देखा कि बुजुर्ग महिला अचानक घबराकर नींद से जागी और स्टेशन मिस होने का एहसास होते ही परेशान हो गई।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

यह पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए। कई यूजर्स ने महिला का समर्थन करते हुए कहा कि आज भी कुछ लोग दूसरों के कपड़ों को लेकर बेवजह टिप्पणी करते हैं और उन्हें जज करने लगते हैं। कुछ लोगों ने इसे महिलाओं के प्रति समाज में मौजूद पुरानी सोच से जोड़कर देखा। वहीं कई यूजर्स ने बुजुर्ग महिला का स्टेशन छूटने की घटना को लेकर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी और इसे "कर्म का फल" बताया।

चुप रहने या जवाब देने पर भी छिड़ी बहस

कमेंट्स में कुछ लोगों ने सलाह दी कि ऐसे मामलों में बहस करने के बजाय उन्हें नजरअंदाज करना ज्यादा सही होता है। उनका मानना था कि हर इंसान की सोच अलग होती है और हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं है। हालांकि कई यूजर्स इससे सहमत नहीं दिखे। उनका कहना था कि अगर ऐसे व्यवहार का विरोध नहीं किया जाएगा, तो लोग आगे भी दूसरों को उनके कपड़ों और पसंद के आधार पर जज करते रहेंगे।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग