28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम रेखा गुप्ता के सामने रोई बच्ची तो लिया बड़ा एक्‍शन, स्कूल का लाइसेंस निरस्त…

Delhi School Fee Hike: दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता के जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे बच्चों ने स्कूलों पर फीस बढ़ोतरी में मनमानी का आरोप लगाया। इसपर सीएम रेखा गुप्ता ने स्कूल का लाइसेंस निरस्त करने के आदेश दिए हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 15 Apr 2025, 1:12 PM IST

Delhi School Fee Hike: सीएम रेखा गुप्ता के सामने रोई बच्ची तो लिया बड़ा एक्‍शन, स्कूल का लाइसेंस निरस्त…

Delhi School Fee Hike: सीएम रेखा गुप्ता के सामने रोई बच्ची तो लिया बड़ा एक्‍शन, स्कूल का लाइसेंस निरस्त…

Delhi School Fee Hike: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी और बच्चों को निकालने का मामला अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जनसंवाद कार्यक्रम तक पहुंच गया है। मंगलवार (15 अप्रैल) को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मुद्दे पर अभिभावकों से चर्चा की और उन्हें आश्वासन दिया कि इस समस्या का समाधान शीघ्र किया जाएगा। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि कई प्राइवेट स्कूल अभिभावकों से मनमाने तरीके से फीस वसूल रहे हैं और यदि कोई इसके खिलाफ आवाज उठाता है, तो बच्चों को स्कूल से निकाल दिया जाता है।

रेखा गुप्ता ने इन आरोपों को गंभीरता से लिया और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम रेखा गुप्ता ने फीस बढ़ाने वाले स्कूलों के खिलाफ जांच का आदेश दिया। सीएम ने एक अधिकारी को फोन लगाकर कहा "क्वीन मैरी स्कूल मॉडल टाउन के प्रबंधकों को सचिवालय बुलाइये। बोलिए कि हम आपके स्कूल का लाइसेंस निरस्त कर रहे हैं।" मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और स्कूलों में फीस वसूली के नाम पर किसी भी तरह की अनुचित गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद, मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के लिए उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया और आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों से सीएम ने की फोन पर बात

रेखा गुप्ता के जनसंवाद कार्यक्रम में मॉडल टाउन स्थित क्वीन मैरी स्कूल से जुड़े कई अभिभावक और बच्चे उपस्थित हुए। इन अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए, जिसमें कहा गया कि स्कूल प्रशासन अभिभावकों से गलत तरीके से फीस वसूलता है और यदि कोई मना करता है, तो बच्चों को स्कूल से बाहर कर दिया जाता है। इस शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की और निर्देश दिए कि इस मामले की तुरंत जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में जो हो रहा वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण…अरविंद केजरीवाल ने भाजपा-कांग्रेस को दी एक चुनौती

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार का संकल्प है कि हर बच्चे को न्याय, सम्मान और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मिले। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के रास्ते में किसी भी प्रकार की रुकावट को सहन नहीं किया जाएगा। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। सरकार का कहना है कि शिक्षा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को गंभीरता से लिया जाएगा और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

सीएम रेखा गुप्ता ने स्कूलों को लेकर क्या कहा?

गौरतलब है कि दिल्ली में फीस वृद्धि को लेकर विपक्षी पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) ने रेखा गुप्ता सरकार पर हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि फीस वृद्धि की साजिश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी शामिल है। मंगलवार को जनसंवाद के दौरान बच्चों और अभिभावकों की ‌शिकायतें मिलने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया ‘X’ अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा “आज जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान क्वीन मैरी स्कूल, मॉडल टाउन से संबंधित एक मामला सामने आया, जिसमें बच्चों के परिजनों ने गलत तरीके से फीस वसूली और बच्चों को स्कूल से निकाले जाने की शिकायत दर्ज की। इस विषय पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर कड़ी और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।”

सीएम रेखा गुप्ता ने आगे लिखा “दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता, समान अवसर और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार का अन्याय, शोषण या अनियमितता को लेकर Zero Tolerance की नीति अपनाई गई है। इसमें कोई ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। हमारा संकल्प स्पष्ट है कि हर बच्चे को न्याय, सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए।”