
दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट सिर्फ 21 मिनट में हो सकता है संभव (Photo-AI Generated)
Delhi to Jewar Airport: दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट जाना आने वाले समय में अब बहुत आसान और सुपरफास्ट हो सकता है। यूपी सरकार ने दिल्ली और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाले नए RRTS कॉरिडोर के प्लान को मंजूरी दे दी है और अब इसे आखिरी मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा गया है। अगर केंद्र सरकार से भी मंजूरी मिल जाती है तो दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट सिर्फ 21 मिनट में पहुंच सकेंगे। खास बात यह भी है कि आगे चलकर इस रूट को दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन से भी जोड़ने की तैयारी की जा रही है, जिससे सफर और भी आसान और हाईटेक हो जाएगा।
इस नए आरआरटीएस कॉरिडोर को जेवर एयरपोर्ट के आसपास तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर का जरूरी हिस्सा माना जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के जरिए एयरपोर्ट तक सीधी और तेज रेल कनेक्टिविटी तैयार होगी, जिससे निजी वाहनों पर निर्भरता कम हो सकती है। माना जा रहा है कि कॉरिडोर शुरू होने के बाद एयरपोर्ट के आसपास नए कमर्शियल हब, होटल और बिजनेस सेंटर का विकास भी तेजी से होगा। अभी देश में दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर चल रहा है और माना जा रहा है कि उसी तरह की तकनीक और सिस्टम का इस्तेमाल जेवर वाले नए कॉरिडोर में भी किया जाएगा।
जेवर एयरपोर्ट को आगे चलकर दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन से भी जोड़ने की तैयारी हो रही है। इसके लिए एयरपोर्ट पर ही एक खास स्टेशन बनाया जाएगा, जहां से लोग सीधे हाईस्पीड ट्रेन पकड़ सकेंगे। मतलब आने वाले समय में फ्लाइट और बुलेट ट्रेन दोनों की सुविधा एक ही जगह मिल सकती है। इससे दिल्ली, नोएडा और पूर्वी भारत के कई शहरों के बीच सफर पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा। माना जा रहा है कि यङ प्रोजेक्ट देश में ट्रैवल और ट्रांसपोर्ट सिस्टम का बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है और इससे बिजनेस और टूरिज्म दोनों को फायदा मिलेगा।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से फ्लाइट्स शुरू होने की उम्मीद है।
यह एयरपोर्ट दिल्ली-NCR का दूसरा बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने जा रहा है, जिसे बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तैयार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे IGI एयरपोर्ट पर दबाव काफी कम होगा। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के लोगों को सफर में सीधा फायदा मिलेगा। आगे चलकर अगर यहां RRTS और बुलेट ट्रेन की कनेक्टिविटी जुड़ जाती है, तो जेवर एयरपोर्ट देश के सबसे मॉडर्न और हाईटेक ट्रांसपोर्ट हब्स में शामिल हो सकता है।
Published on:
22 May 2026 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
