दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया "द्वारका कोर्ट से कापसहेड़ा की ओर जाने वाले यात्रियों को रोड नंबर 205 पर दाएं मुड़कर सेक्टर-9 रोड पर बाएं मुड़ना होगा। इसके बाद यातायात को जानकी चौक से बाएं सेक्टर-22 रोड से होते हुए सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन और कापसहेड़ा की ओर निकाला जाएगा। इसी तरह द्वारका सेक्टर-7 और 8 से कापसहेड़ा या सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन की ओर जाने वाले यात्रियों को सेक्टर-9 रोड से बाएं मुड़कर जानकी चौक पर सेक्टर-22 रोड होते हुए सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन की ओर निकाला जाएगा। कापसहेड़ा और सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन की ओर से द्वारका कोर्ट और सेक्टर-1,7 और 8 की ओर जाने वाले यात्रियों को सेक्टर-22 रोड से ऑल्टरनेटिव रूट लेते हुए जानकी चौक से सेक्टर-9 से दाएं मोड़कर द्वारका सेक्टर-1, 7 और 8 की ओर निकाला जाएगा।