
नई दिल्ली : हाल ही में लंदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डॉक्टर्स पर की गई टिप्पणी पर डॉक्टर्स भड़क गए हैं। उन्होंने पीएम मोदी के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया है। एसोसिएशन ऑफ मेडिकल कंसल्टेंट्स (मुंबई) और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंदन में की गई टिप्पणी पर निराशा व्यक्त की है। यहां आप को बता दें कि पीएम ने कहा था कि डॉक्टर फार्मास्यूटिकल फर्मों को बढ़ावा देने के लिए विदेशों में सम्मेलनों में भाग लेते हैं। उन्होंने कहा था कि सस्ते विकल्प उपलब्ध होने पर भी डॉक्टर अक्सर महंगी दवाएं लिखते हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधि डॉ रवि वानखेडकर ने कहा कि हम सभी भारतीय डॉक्टर प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणियों से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में भी चिकित्सा प्रणाली 70 प्रतिशत भारतीयों द्वारा संचालित की जाती है। दवा की कीमतों जैसे मुद्दे सरकार के हाथों में होते हैं। उन्होंने पीएम मोदी से अपनी टिप्पणी पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया गया है। वहीं आईएमए के प्रतिनिधि, डॉ विनोद शर्मा ने तर्क दिया कि विदेशों में सम्मेलन कभी फार्मा फर्मों द्वारा प्रायोजित नहीं होते हैं। प्रधानमंत्री द्वारा ये शर्मनाक बयान है।
यहां पढ़े पूरी खबर : लंदन में पीएम मोदी की टिप्पणी पर भड़के डॉक्टर, कहा शर्मनाक है बयान”