कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर फॉर्मा कंपनी मॉडर्ना के चीफ मेडिकल ऑफिसर पॉल बर्टन ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहा, मुझे संदेह है कि मौजूदा कोरोना वैक्सीन ओमिक्रॉन वेरिएंट पर प्रभावी होगी। अगर ऐसा हुआ तो हमें कोरोना के इस वेरिएंट के लिए वैक्सीन को तैयार करना होगा। मॉडर्ना चीफ मेडिकल ऑफिसर का कहना है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट के खिलाफ मौजूदा वैक्सीन के प्रभावों को जानने के लिए हमें इंतजार करना चाहिए।