26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी सरकार पर ‘आप’ का हमला, केंद्र की विफलता के कारण दिल्ली बनता जा रहा है मानव तस्करी का अड्डा

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। भारद्वाज ने कहा कि मोदी सरकार की विफल कानून व्यवस्था के कारण आज राजधानी दिल्ली मानव तस्करी का एक अड्डा बनता जा रहा है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 1 Aug 2018, 8:11 PM IST

मोदी सरकार पर 'आप' का हमला, केंद्र की विफलता के कारण दिल्ली बनता जा रहा है मानव तस्करी का अड्डा

मोदी सरकार पर 'आप' का हमला, केंद्र की विफलता के कारण दिल्ली बनता जा रहा है मानव तस्करी का अड्डा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से 39 लड़कियों को दिल्ली पुलिस ने महिला आयोग के साथ मिलकर वैश्यावृत्ति के चंगुल से आजाद कराया। इस बाबत अब राजनीति शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। भारद्वाज ने कहा कि मोदी सरकार की विफल कानून व्यवस्था के कारण आज राजधानी दिल्ली मानव तस्करी का एक अड्डा बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाएँ आए दिन सामने आती रहती हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के अन्दर, दूसरे देशों से महिलाओं को लाकर रखना और फिर उन्हें दिल्ली से सऊदी अरब, दुबई, और श्रीलंका जैसे देशों में बेचने की जो घटना सामने आई है, वो बड़ी ही दुखद और हैरान करने वाली हैं।

दिल्ली पुलिस पर 'आप' का आरोप

आपको बता दें कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर पिछले एक हफ्ते में दिल्ली के तीन अलग-अलग इलाकों (मुनिरका, मैदान गढ़ी, पहाड़गंज) से बड़ी संख्या में नेपाल और आस-पास के इलाकों से लाई गई लड़कियों को मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाया है। हैरान करने वाली बात ये है कि ये सभी इलाके बड़े ही भीड़-भाड़ वाले हैं। हालांकि इन लड़कियों को दिल्ली पुलिस की मदद से ही छुड़ाया गया लेकिन भारद्वाज ने यह आरोप लगाया कि कोई भी इलाका ऐसा दूर-दराज़ वाला नहीं है कि जहाँ पुलिस ये कह सके कि हम पहुँच नहीं पाए। ये बड़ी ही चौंकाने वाली बात है कि इन सभी चीजों की जानकारी महिला आयोग को तो मिल गई लेकिन पुलिस के पास इस सम्बन्ध में एक छोटी सी भी जानकारी नहीं थी।

दिल्ली में बनारस पुलिस ने मारा छापा, 19 विदेशी लड़कियां बरामद, भड़की स्वाति मालीवाल

अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं

बता दें कि सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस को कटघरे में खडा करते हुए कहा कि मंगलवार को पहाड़गंज के जिस होटल से नेपाल की लडकियों को छुड़ाया गया, उस होटल में पिछले कई महीनों से नेपाल से लड़कियां लाकर रखी जा रही थीं, और उन्हें दूसरे देशों में बेचने का कारोबार किया जा रहा था। आस-पास के लोगों को भी इस बारे में सारी ख़बर थी, तो ये कैसे मान लिया जाए कि पुलिस को इसके बारे में कोई खबर नहीं थी। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में सबसे शर्मनाक बात यह है कि इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाबजूद दिल्ली पुलिस ने अभी तक इस प्रकरण से जुड़े किसी बड़े अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया। उससे भी शर्मनाक बात ये है कि दिल्ली पुलिस ने इस प्रकरण में अभी तक FIR तक दर्ज नहीं की। उन्होंने कहा कि इससे यह बात साबित होती जा रही है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जो मानव तस्करी का कारोबार चल रहा है, इसके तार पुलिस महकमे में बड़े अधिकारियों से लेकर केंद्र की सरकार में बैठे बड़े-बड़े नेताओ से जुड़े है।

केजरीवाल ने भाजपा-कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- चुनाव के दौरान बांटती है शराब

'आप’ का कांग्रेस पर प्रहार

बता दें कि आप नेता सौरभ भारद्वाज ने इस मामले को लेकर कांग्रेस को भी घेरा। भारद्वाज ने कांग्रेस से पूछा कि आखिरकार इतने बड़े गंभीर मसले पर वह चुप क्यों हैं। उन्होंने कहा कि यह बात समझ में आती है कि भाजपा क्यों नहीं बोल रही है, क्योंकि अभी भाजपा की सरकार है और पुलिस भाजपा की है, तो जवाबदेही भाजपा की बनती है। लेकिन सबसे हैरानी की बात है कि कांग्रेस भी इस मसले पर चुप है। भारद्वाज ने कहा कि झूठे आरोपों पर भी आम आदमी पार्टी को घेर लेने वाली कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन जी इस पूरे मुद्दे पर भाजपा से कोई सवाल नहीं पूछ रहे हैं?

नेपाल से होती रही लड़कियों की तस्करी, सोता रहा खुफिया विभाग

सीसीटीवी लगा होता तो सब पता चल जाता

बता दें कि आप नेता ने कहा कि यदि दिल्ली के हर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम पूरा हो गया होता तो आज पता चल जाता कि इन लड़कियों का दलाल कौन है? लेकिन केंद्र सरकार ने हमेशा आम आदमी पार्टी सरकार को रोकने का काम किया और सीसीटीवी लगाने के मामले में भी अडंगा लगाया। उन्होंने कहा कि आज जो काम दिल्ली महिला आयोग कर रही है वह काम केंद्र की दिल्ली पुलिस को करना चाहिए था।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग