ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक जंगली हाथी के हमले में 70 साल की एक महिला की मौत हो गई थी। महिला का जब अंतिम संस्कार किया जा रहा था तब हाथी फिर से आ धमका। फिर इसके बाद हाथी ने जो हरकत की वो पूरी दुनिया में चर्चा का बिषय बना हुआ है। ये घटना 9 जून की है जब माया मुर्मू नामक महिला रायपाल गांव में एक ट्यूबवेल से पानी भर रही थीं, तभी उन पर दलमा वन्यजीव अभयारण्य से भटक कर आए एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया।