5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले धक्का दिया फिर छाती पर चढ़ बैठा…दिल्ली में बेटे ने कर दी पिता की हत्या, हैरान कर रही वजह

Father Murder in Delhi: दिल्ली पुलिस ने पिता की हत्या में बेटे को गिरफ्तार किया है। घटना के चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि बेटे ने पहले पिता को धक्का दिया। फिर उसकी छाती पर बैठकर पत्‍थरों से मार डाला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 28 Jun 2025, 4:15 PM IST

Father Murder in Delhi: पहले धक्का दिया फिर छाती पर चढ़ बैठा...दिल्ली में बेटे ने कर दी पिता की हत्या, हैरान कर रही वजह

Father Murder in Delhi: दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने 45 साल के पिता को पार्क में ले जाकर मार डाला। घटना के चश्मदीदों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मृतक की पहचान 45 साल के विनोद के रूप में हुई है। वह दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में परिवार समेत रहते थे। बकौल पुलिस घटना के चश्मदीद गवाहों ने बताया कि बेटे के हमले में बुरी तरह घायल विनोद किसी तरह अपनी जान बचाकर पहाड़गंज क्षेत्र के एक अस्पताल तक पहुंचे थे। जहां उनका इलाज शुरू किया गया, लेकिन देर रात उनकी मौत गई है। दूसरी ओर मृतक की बहन ने पुलिस को बताया कि उसके भाई ने अस्पताल पहुंचने से पहले उसे फोन कर भतीजे द्वारा हमला करने की जानकारी दी थी। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके की घटना

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के अंबेडकर भवन, आराम बाग के रहने वाले विनोद का उनके बेटे से अक्सर विवाद रहता था। मृतक की बहन ने पुलिस को बताया उनका भतीजा भानु अपने पिता से अक्सर से रुपये की मांग करता था। भानु की संगति ठीक नहीं होने के चलते विनोद अक्सर उसे फटकार लगा दिया करते थे। इसलिए भानु मन ही मन उनसे खुन्नस रखता था।

यह भी पढ़ें : नहाती किशोरी का वीडियो बनाया, फिर तीन साल तक नोचता रहा शरीर, तंग आकर लड़की ने…

शुक्रवार शाम को भी ऐसी ही किसी बात पर पिता-पुत्र में विवाद हुआ था। इसके बाद विनोद घर के बाहर स्थित पार्क में आ गए। जहां पीछे से पहुंचे भानु ने पहले उन्हें धक्का दिया। इससे विनोद जमीन पर गिर गए। इसके बाद भानु विनोद की छाती पर चढ़कर बैठ गया और पास पड़े पत्‍थरों से हमला कर दिया। इस हमले में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए।

अचानक हुए हमले में लड़खड़ाकर गिरा पिता

बकौल पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बेटे के अचानक हमला करने से विनोद बुरी तरह लड़खड़ा गए। हालांकि उन्होंने बेटे को धक्का देकर अलग किया और भागकर खुद की जान बचाई। इसके बाद वो अस्पताल की ओर चले गए, लेकिन रात में उनकी मौत हो गई। पहाड़गंज थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी भानु पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी भानु ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में भानु ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसका पिता के साथ मनमुटाव रहता था। शुक्रवार को तीखी बहस से शुरू हुआ झगड़ा हिंसक हो गया। इस दौरान उसने गुस्से में पिता पर हमला कर दिया। जिसमें उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि भानु को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।