5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहाती किशोरी का वीडियो बनाया, फिर तीन साल तक नोचता रहा शरीर, तंग आकर लड़की ने…

Rape in Ghaziabad: युवती के पिता का कहना है कि जब उसकी बेटी 15 साल की थी। तब आरोपी ने उसका नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया था। इसे वायरल करने की धमकी देकर उसने किशोरी से बलात्कार किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 27 Jun 2025, 7:24 PM IST

rape case

प्रतीकात्मक फोटो

Rape in Ghaziabad: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक युवक ने तीन साल पहले 15 साल की किशोरी का नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी का यौन शोषण शुरू कर दिया। पीड़िता के पिता का कहना है कि आरोपी तीन साल तक उसकी बेटी का यौन उत्पीड़न करता रहा। इस दौरान जब पीड़िता आरोपी का विरोध करती तो वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परिवार को भी जान से मारने की धमकी देता था। इसके चलते पीड़िता ने खामोशी ओढ़ ली। इससे आरोपी के हौसले बढ़ते गए और वह अत्याचार बढ़ाता चला गया।

गाजियाबाद के मुरादनगर थानाक्षेत्र की घटना

घटना गाजियाबाद के मुरादनगर थानाक्षेत्र की है। जहां साल 2022 में मतीन नाम के युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली किशोरी का चुपके से नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में मतीन वो वीडियो अपने फोन पर किशोरी को दिखाया और उससे यौन संबंध बनाने की डिमांड की। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि जब किशोरी ने यौन संबंध बनाने से मना किया तो आरोपी ने वो अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसपर किशोरी चुप हो गई और आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया।

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर प्यार, शादी के नाम पर प्रेमी की शर्त सुनकर शॉक्ड रह गई प्रेमिका, मुकदमा दर्ज

यह बात यहीं खत्म नहीं हुई। एक बार यौन संबंध बनाने के बाद आरोपी के हौसले बढ़ गए और वो जब-तब किशोरी को यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा। इस दौरान कई बार उसने किशोरी को पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। मुरादनगर थाने में किशोरी ने पिता ने दी शिकायत में बताया कि पिछले तीन साल से मतीन ने उसकी बेटी का जीना हराम कर दिया है। पीड़ित पिता का कहना है कि पहले तो उसकी बेटी चुप रही, लेकिन जब अत्याचार हद से ज्यादा बढ़ गया तो तंग आकर उसने अपनी मां से सारी घटना बता दी।

पीड़िता के पिता से गाली-गलौच, घर से भगाया

पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया "बेटी की आपबीती सुनकर उसकी मां के होश उड़ गए। उसने मुझे इसकी जानकारी दी तो मैं आरोपी के घर शिकायत लेकर गया। आरोपी के घरवालों ने शिकायत पर मतीन को कुछ कहने के बजाय उसके साथ ही गाली-गलौच शुरू कर दी। इसके बाद मुझे और मेरी बेटी को धक्के देकर घर से भगा दिया।" इस मामले में एसीपी मसूरी लिपि नागयच ने बताया कि बुधवार को पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दी थी।

यह भी पढ़ें : पेट पर चलवाई गोली सीने में जा लगी…प्रेम प्रसंग में रची साजिश का खुद शिकार हो गया युवक

पीड़िता के बयानों के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें मुख्य आरोपी मतीन पर पोक्सो एक्ट में बलात्कार करने, धमकी देने और निजता भंग करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जबकि आरोपी के भाई नईमुद्दीन, वसीम और मुस्तकीम पर गाली-गलौच करने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी है। जो फिलहाल फरार हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा