बेटी की शादी माता-पिता के लिए एक बड़ा काम है। हर पैरेंट्स चाहता है कि उनके बच्चों को सही लाइफ पार्टनर मिले। खासतौर पर अगर बेटियां पढ़ी-लिखी और आत्मनिर्भर हों, तो उनके लिए दूल्हे की तलाश थोड़ी और मुश्किल हो जाती है। बहुत से लोग बच्चों के शादी उम्र होते ही रिश्तों के लिए अपने-अपने रिश्तेदारों से संपर्क करते हैं। वहीं, बहुत से लोग शादी के लिए वेबसाइट्स का भी सहारा लेते हैं।