1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडस्ट्री के नए एक्टर्स को Subhash Ghai ने बताया ‘साबुन तेल वाले’! Shah Rukh-Salman के लिए कही ये बात

फिल्ममेकर सुभाष घई (Subhash Ghai) ने हाल में इंडस्ट्री में कदम रखने वाले नई एक्टर्स के लिए बड़ा बयान देते हुए उनको 'साबुन तेल वाला' बताया है। साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री के किंग और भाईजान को लेकर भी बड़ी बात कही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 25 Oct 2022, 8:57 AM IST

नए एक्टर्स को Subhash Ghai ने बताया ‘साबुन तेल वाले’

नए एक्टर्स को Subhash Ghai ने बताया ‘साबुन तेल वाले’

बॉलीवुड इंडस्ट्री को ‘राम लखन’, ‘परदेस’, ‘ताल’ और कई कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले निर्देशक और फिल्ममेकर सुभाष घई (Subhash Ghai) ने हाल में इंडस्ट्री में कदम रखने वाले नई एक्टर्स के लिए बड़ा बयान दिया है, जो उन एक्टर्स को नाराज कर सकता है। फिल्ममेकर का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान को लेकर नए एक्टर्स के फैंस उनकी खूब आलोचना भी कर रहे हैं। सुभाष घई ने हाल में इंडस्ट्री में आए बदलावों पर बात की। उनका कहना है कि 'जब से इंडस्ट्री का नाम बॉलीवुड पड़ा है तभी से सारी प्रॉब्लम शुरू हुई है'। इतना ही नहीं निर्देशक का कहना है कि 'अब ज्यादातर स्टार्स का झुकाव हॉलीवुड की तरफ बढ़ता जा रहा है। पहले वो बॉलीवुड के लिए मेहनत किया करते थे'।

साथ ही उनका ये भी कहना है कि 'अब फिल्में भी वो लोग लिखते हैं जो अंग्रेजी में सोचते हैं। ऐसे में फिल्मों का जनता तक पहुंचना मुश्किल है'। सुभाष घई का कहना है कि 'पहले फिल्मों में हिंदी भाषा का इस्तेमाल ज्यादा हुआ करता था, जो बात को लोगों के दिलों तक पहुंचा था, लेकिन अब ज्यादा ध्यान इंग्लिश डायलॉग्स पर दिया जाता है, जिससे लोग कनेक्ट नहीं कर पाते'।

हाल में अपने एक इंटरव्यू के दौरान सुभाष घई ने बात करते हुए कहा कि 'बॉलीवुड फिल्मों में ये लोग भगवान और फैमिली की बात करते हैं, लेकिन कनेक्ट कहा है?' उन्होंने कहा 'हम तेजी से वेस्टर्न कल्चर अपना रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए दुनिया को जानना अच्छी बता है, लेकिन जब आप भारत के लिए फिल्म बना रहे हैं तो आप एक विदेशी की तरह नहीं सोच सकते'।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ Shah Rukh Khan के ट्वीट ने जीता फैंस का दिल


साथ ही घई आगे कहते हैं कि 'विदेशी कहानियां यहां काम नहीं करेंगी। हां... नई तकनीकों को अपनाओं, लेकिन डीएनए और भावना भारत के लोगों से जुड़ी होनी चाहिए'। इंडस्ट्री में आ रहे नए एक्टर्स को लेकर सुभाष घई का कहना है कि 'सलमान, शाहरुख, आमिर ये लोग काम और मेहनत किया करते थे, लेकिन आज की पीढ़ी बिग ब्रांड बनती जा रही है'।

उन्होंने आगे कहा कि '90 के दशक के एक्टर्स कहानी को समझते थे। फिर उस पर काम और मेहनत किया करते थे। चाहे वो शाहरुख, सलमान या आमिर हो। ये स्टार्स काम करने पर विश्वास रखते है। उनको पता है कि पैसा तो खुद ही पीछे आएगा, लेकिन आज की पीढ़ी पहले पैसा चाहती है। उन्हें अपनी ब्रांडिंग और फीस की परवाह है'।


साथ ही सुभाष घई ने आगे कहा कि 'उन्हें लगता है कि वो दो चार फिल्में करके बिग ब्रांड बन चुके हैं'। घई का कहना है कि 'वो लोग साबुन तेल वाले लोग, जो अपनी शूटिंग छोड़ कर टीवी ऐड्स करने के लिए ज्यादा उत्साहित रहते हैं। वो दिन बीत गए जब एक्टर्स को अगर कोई चैलेंजिंग सीन करना होता था तो वो रातभर सो नहीं पाते थे, लेकिन आज के एक्टर्स ऐड्स के लिए फिल्म बीच में छोड़कर भाग जाते हैं। वो शूट के बीच से जाते हैं और फिर एड शूट करके वापस आते हैं'।

यह भी पढ़ें: इन ‘बॉलीवुड फ्रेंड्स’ को Kangana Ranaut ने पहुंचाई चोट!

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़