8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई दिल्ली
Video : 9 साल का लड़का अपनी रचनात्मकता के लिए हुआ मशहूर, इजरायल को देता है चुनौती
Play video

Video : 9 साल का लड़का अपनी रचनात्मकता के लिए हुआ मशहूर, इजरायल को देता है चुनौती

'अनियन मास्क' पहने लड़के की तस्वीर वायरल हो गई है। 9 साल के मोहम्मद अय्यश इजरायल से अपने पुरखों की जमीन वापस चाहता है
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 17 Apr 2018, 9:50 PM IST

नई दिल्ली : 9 साल के फिलिस्तीनी नागरिक मोहम्मद अय्यश दुनिया भर में मशहूर हुआ है अपने प्याज मास्क की वजह से । ‘अनियन मास्क’ पहने लड़के की तस्वीर वायरल हो गई है। आंसू गैस से बचने के लिए मोहम्मद ने अपने हाथों से ये मास्क बनाया था। प्याज का मास्क बनाना मोहम्मद अय्यश ने अपने पिता से सीखा। तस्वीर वायरल होने के बाद 9 साल के लड़के को हमास प्रमुख इस्माइल हनियेह ने सम्मानित किया और उसकी बहादुरी की तारीफ भी की। आप को यहां ये बता दें कि अमरीकी विदेश विभाग ने हाल ही में हमास नेता इस्माइल हनियेह का नाम आतंकवादी सूची में शामिल किया है। मोहम्मद अय्यश का कहना है कि वो इजरायली सेना से नहीं डरता है कि उसका सपना है कि वह इजरायस से अपने पुरखों की जमीन वापस चाहता हैं। वैसे इजरायल और गाजा पट्‌टी की सीमा पर फिलस्तीनी प्रदर्शनकारी आंसू गैस के प्रभाव से बचने के लिए अपने हाथों से बना मास्क पहन रहे हैं। जो काफी रचनात्मक और आकर्षित नजर आते हैं।