6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एकतरफा प्यार में लड़की पर ​चाकू से किए 24 वार, लोग खड़े देखते रहे

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक लड़की की चाकू से हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस हत्या को कई लोगों ने देखा लेकिन कोई सामने नहीं आया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

amal chowdhury

•

Updated: 20 Sep 2016, 3:31 PM IST

Burari murder

Burari murder

पत्रिका न्यूज नेटवर्क।
दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक 21 साल की लड़की को चाकूओं से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह 9:30 बजे एक लड़के ने लड़की पर कुल 24 बार चाकू से वार किया। लड़की को आएसबीटी स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वहां लड़की के परिजनों ने धरना भी दिया। घर वालों का कहना था कि पुलिस में शिकायत करने के बावजूद ऐसा हादसा हो गया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। इसे एकतरफा प्यार का मामला बताया जा रहा है।



सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर के बाहर धरना देते लड़की के परिजन।



घरवालों के अनुसार पुलिस में शिकायत भी की थी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

आरोपी ने कई बार लड़की से अपने प्यार का इजहार किया था, लेकिन लड़की ने इन्कार कर दिया था। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है, उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पहले भी लड़की को परेशान कर चुका था। पुलिस के आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। लड़की के परिजनों के अनुसार, आरोपी पिछले एक साल से उसका पीछा कर रहा था और उसे परेशान कर रहा था। करुणा की फैमिली ने 4-5 महीने पहले इसे लेकर शिकायत भी दर्ज कराई थी। जिसके बाद लड़के ने ऐसा न करने की बात कही थी।