29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधी रात को दिल्ली की सड़कों पर लड़कियों ने लगाई दौड़, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

रविवार को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस के इनर सर्किल में आधी रात को सैंकड़ों महिलाओं ने सड़क पर उतर कर यह जाहिर कर दिया कि वे अपनी सुरक्षा के लिए अब किसी के मोहताज नहीं है। बल्कि वे अपनी सुरक्षा करने में स्वयं सक्षम हैं।

3 min read
Google source verification
आधी रात को दिल्ली की सड़कों पर लड़कियों ने लगाई दौड़, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

हालांकि जब आधी रात को सब सो रहे थे तब महिलाओं को दिल्ली की सड़कों पर उतरते देख कुछ लोगों को हैरान कर रहा था। बता दें कि यह दौड राजीव चौक मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-6 से शुरू होकर इनर सर्किल के दो चक्कर लगाए गए। देर रात करीब 12.30 बजे तक दौड़ चली।

आधी रात को दिल्ली की सड़कों पर लड़कियों ने लगाई दौड़, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

आपको बता दें कि यूनाइटेड सिस्टर फाउंडेशन और नई दिल्ली जिला पुलिस की ओर से ‘द फियरलैस रन’ नामक एक दौड़ का आयोजन रविवार की आधी रात को किया गया।

आधी रात को दिल्ली की सड़कों पर लड़कियों ने लगाई दौड़, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

इस दौड़ में सैंकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और बिना डरे फर्राटे दार दौड़ लगाई। इस दौड़ में संयुक्त आयुक्त अजय चौधरी के अलावा एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल समेत कई अन्य विशिष्ट हस्तियां भी मौजूद रहे।

आधी रात को दिल्ली की सड़कों पर लड़कियों ने लगाई दौड़, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

यह दौड़ करीब पांच किलोमीटर तक लगाई गई। इस दौड़ का नाम पिंकाथन ‘द फियरलैस रन’ दिया गया जिसमें लगभग 200 महिलाओं ने भयमुक्त होकर भाग लिया।

आधी रात को दिल्ली की सड़कों पर लड़कियों ने लगाई दौड़, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

दौड़ के आयोजकों का कहना था कि इस तरह के कार्यक्रम से महिलाओं के अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनके अंदर से असुरक्षा की भावना समाप्त होगी।

आधी रात को दिल्ली की सड़कों पर लड़कियों ने लगाई दौड़, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

इधर संयुक्त आयुक्त अजय चौधरी ने कहा कि हमलोगों को अपनी मानसिकता बदलनी पड़ेगी। महिलाओं के प्रति जो नजरिया है उसमें अब बदलाव करना पड़ेगा।

आधी रात को दिल्ली की सड़कों पर लड़कियों ने लगाई दौड़, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

उन्होंने कहा कि आज देश की राजधानी में यह स्थिति हो गई है कि महिलाओं, लड़कियों को आधी रात घर से अकेले निकलने के लिए सोचना पड़ता है और इसके लिए हम सब कहीं न कहीं जिम्मेदार हैं।

हमें यह नजरिया बदलना पड़ेगा कि लड़कियां क्या पहनती हैं, क्या खाती हैं, कब और कहां जाती हैं आदि। बता दें कि इस पिंकाथन में कई बड़ी हस्तियों ने भी हिस्सा लिया जिसमें दिल्ली पुलिस की महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहीं।