30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिका में उड़ते दिखे ‘सोने के कछुए’ का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया के इस दौर में दुनिया के किसी ना किसी हिस्से से अजीबोगरीब जीवों के वीडियो या फोटो वायरल होते रहते हैं। अब इंटरनेट पर एक ऐसा जीव छाया हुआ है, जो देखने पर एकदम सोने का बना लगता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 27 May 2022, 9:11 PM IST

अमेरिका में उड़ते दिखे 'सोने के कछुए' का वीडियो हुआ वायरल

अमेरिका में उड़ते दिखे 'सोने के कछुए' का वीडियो हुआ वायरल

दुनिया में जीवों की करोड़ों प्रजातियां पाई जाती हैं। इन प्रजातियों में कभी-कभी कई अजीबोगरीब चीजें देखने को मिलती रहती हैं। तो वहीं इनमें से कई चीजों के बारे में वैज्ञानिकों को बिल्कुल भी जानकारी नहीं है। कई बार प्रकृति के अनोखे रंग और कुछ जीव-जंतुओं को देखकर हैरत होती है कि, जो आंखें देख रही हैं, क्या वो वाकई सच है। इस बात का अंदाजा इन दिनों वायरल हो रहे एक वीडियो से लगा सकते हैं जिसमें नन्हें कछुए जैसे दिखने वाले बीटल दिख रहे हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स के हाथ में कीड़े के आकार के तीन जीव कभी बैठे तो कभी उड़ते दिखाई दे रहे हैं। जब वो बैठ जाते हैं, तो देखकर ऐसा लगता है मानो किसी ने उस शख्स के हाथ पर सोने के छोटे कछुए बनाकर रख दिए हो, लेकिन जैसे ही यह उड़ते हैं, तो पता चलता है कि यह वाकई में गोल्डन चमक देने वाले छोटे कीड़े हैं, जिन्हें पहली नजर में देखने पर हर कोई धोखा खा जाएगा।

इन कीड़ो की गोल्डन चमक देखकर पूरी सोने वाली फीलिंग आती है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहे कीड़ो के बारे में जीव विशेषज्ञों ने बताया है कि इन कीड़ो को चेरिडोटेला सेक्सपंक्टाटा कहा जाता है। आम भाषा में लोग इसे गोल्डन कछुआ भी बोलते हैं। वैसे इसका असली वाले कछुए की प्रजाति से कोई लेना-देना नहीं है। ये बस उनकी तरह दिखते हैं।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की बधाई पर पाकिस्तान के नए पीएम शहबाज शरीफ ने दिया जवाब, कश्मीर और आतंकवाद के लिए कही ये बात

आमतौर पर कछुआ दिखने में काफी बड़ा होता है, वायरल हो रहे वीडियो में बीटल का जो कछुए जैसा दिख रहा है, उसका आकार बेहद छोटा है। इस बीटल का रंग गोल्डन है। बता दें, चेरिडोटेला सेक्सपंक्टाटा एक शाकाहारी कीड़ा है, जो पत्तियों-घास आदि को खाता है। इस कीड़े का नाम इसके सुनहरे रंग पर पड़ा है। इसमें एक पारदर्शी गुंबददार खोल होती है। जैसे-जैसे इनकी आयु बढ़ती जाती है, इनका रंग भी बदलता जाता है और अंत में इनकी मौत हो जाती है।

तो वहीं, मिसौरी संरक्षण विभाग के अनुसार, यह गोल्डन टॉरटॉइज बीटल गोलाकार और चपटे होते हैं। यह सोने की तरह चमकदार धातु जैसे दिखाई पड़ते हैं। इसे गोल्डबग के नाम से भी जानते हैं। फ्लोरिडा विश्वविद्यालय की मानें तो इन कीड़ों की इस अनूठी प्रजाति के अंडे को विकास के लिए लगभग 40 दिनों का समय लगता है। यह गोल्डन टॉरटॉइज बीटल पूर्वी उत्तरी अमेरिका, पश्चिम में लगभग आयोवा और टेक्सास में व्यापक रूप से पाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: 13 से 19 अप्रैल तक नहीं चलेंगी कई ट्रेनें, आपने भी किया है रिजर्वेशन, तो जल्द करें चेक