30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रैमी अवॉर्ड विनर ने PM मोदी से पूछा सवाल – ‘मैं हो गया बुढ़ा, मगर आपके न बदलने का क्या है राज?’

ग्रैमी अवॉर्ड विनर म्यूजिशियन रिकी केज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सात साल में बहुत कुछ बदल गया, लेकिन पीएम मोदी आज भी बिल्कुल वैसे ही हैं जैसे 7 साल पहले थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 15 Apr 2022, 3:08 PM IST

ग्रैमी अवॉर्ड विनर ने PM मोदी से पूछा सवाल - 'मैं हो गया बुढ़ा, मगर आपके न बदलने का क्या है राज?'

ग्रैमी अवॉर्ड विनर ने PM मोदी से पूछा सवाल - 'मैं हो गया बुढ़ा, मगर आपके न बदलने का क्या है राज?'

ग्रैमी अवॉर्ड 2022 के विजेता रिकी केज ने हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम के साथ फोटो शेयर करते हुए एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में ग्रैमी अवॉर्ड विजेता भारतीय संगीतकार रिकी केज ने प्रधानमंत्री से उनकी फिटनेस का राज पूछा है।

हाल ही में रिकी केज ने अपना दूसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीता था जिसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी प्रशंसा भी की थी। रिकी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ग्रैमी ट्रॉफी के साथ अपनी तथा प्रधानमंत्री मोदी की दो फोटोज शेयर कीं। जहां पहली इमेज 2015 की थी, जब रिकी ने अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता था, तो वहीं दूसरी फोटो उनकी हालिया मुलाकात की थी।

रिकी ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 साल बाद भी वैसे ही दिखते हैं जैसे 2015 में दिखते थे। उन्होंने कहा कि इस बीच मेरी उम्र बढ़ गई है। लेकिन पीएम मोदी नहीं बदले हैं। उन्होंन पोस्ट शेयर करते हुए लिखा - "7 ईयर चैलेंज!! पहली तस्वीर तब की है, जब मैं 2015 में ग्रैमी अवॉर्ड पाया था। दूसरी तस्वीर 2022 की है जब मुझे दूसरा ग्रैमी अवॉर्ड मिला।"

यह भी पढ़ें: ओडिशा के HC ने विकलांग शिक्षक को आजीविका से वंचित करने के लिए सरकार को ठहराया दोषी

केज ने आगे लिखा - "पीएम मोदी दोनों तस्वीरों में एक जैसे हैं, लेकिन मेरी उम्र में काफी अंतर दिख रहा है। आखिर राज क्या है‌?" बता दे, रिकी केज का यह दूसरा ग्रैमी अवॉर्ड है। इससे पहले उन्होंने 2015 में एक एल्बम 'विंड्स ऑफ संसार' के लिए पहला ग्रैमी जीता था।

यह भी पढ़ें: Bihar News: वीर कुंवर सिंह जयंती पर BJP बनाएगी 'Guinness World Record'

तो वहीं केज ने हाल ही में सर्वश्रेष्ठ नयी एल्बम श्रेणी में ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए दूसरा ग्रैमी अवार्ड जीता है। संगीतकार ने लोकप्रिय ब्रिटिश रॉक बैंड ‘द पुलिस’ के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ अवार्ड शेयर किया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "रिकी केज आपसे मिलकर खुशी हुई। संगीत के प्रति आपका जुनून तथा उत्साह निरंतर मजबूत हो रहा है। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"