विदेश से बेटा लौटा तो मामले का हुआ खुलासा
लोकसभा के पूर्व अधिकारी बीएल आहूजा ने बताया कि अपैल 2021 में कोरोना महामारी के दौरान विदेश में रहने वाला उनका बेटा वापस आया। इसके बाद बेटे आरोपियों से निवेश के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन आरोपियों ने केवल झूठे वादे किए। इस कारण से बेटा स्थानीय ब्रोकरेज ऑफिस गया, जहां उसे इस फर्जीबाड़े के बारे में पता चला। आरोपियों ने पीडित बीएल आहूजा के मोबाइल से उनकी बिना अनुमति के OTP लेकर निवेश वाले अकाउंट को अपने नियंत्रण में ले रखा था।