सभी बैंक ग्राहकों को समय-समय पर करते रहते हैं सतर्क
समय-समय पर सभी बैंक ग्राहकों को ठगी से बचने के लिए अलग-अलग तरीके शेयर करते रहते हैं, जिसमें इंटरनेट बैंकिग, मोबाइल बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड के साथ खुद से जुड़ी बातों को किसी के साथ भी शेयर करने के लिए मना किया जाता है। अब लोगों को सोशल मीडिया सेफ्टी के बारे में भी बैंक जागरूक कर रहे हैं, जिसमें कहा जाता है कि जिससे आप बात कर रहे हैं उसकी पहचान की पुष्टि लें। वहीं आपके किसी परिचित के द्वारा सोशल मीडिया के जरिए पैसे की मांगने पर पैसे भेजने से पहले उसके पहचान की पुष्टि बात करके जरूर कर लें।