30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले माथा चूमा फिर पानी में डुबोकर बेटे की रोक दी सांसें…पति से नाराज पत्नी ने बेटे पर निकाला गुस्सा

Haryana: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के रोहतक में पति से नाराज 25 साल की पत्नी ने अपने ही दो माह के बेटे को पानी में डुबोकर मार डाला। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए एक झूठी कहानी रच दी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 31 May 2025, 12:59 PM IST

Haryana: पहले माथा चूमा फिर पानी में डुबोकर बेटे की रोक दी सांसें…पति से नाराज पत्नी ने बेटे पर निकाला गुस्सा

Haryana: पहले माथा चूमा फिर पानी में डुबोकर बेटे की रोक दी सांसें…पति से नाराज पत्नी ने बेटे पर निकाला गुस्सा। (Photo : AI)

Haryana: हरियाणा के रोहतक जिले के अजायब गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां ने मामूली विवाद के चलते अपने ही दो महीने के बेटे की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला प्रियंका ने पति से सोने का लॉकेट न मिलने पर गुस्से में आकर अपने नवजात शिशु जैविक को पानी के ड्रम में डुबो दिया। घटना तीन दिन पुरानी है। शुरूआती जांच में प्रियंका ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बेटे को छीनकर पानी में डुबाने का आरोप एक नकाबपोश महिला पर लगाया, लेकिन यह कहानी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। इसके बाद जब पुलिस ने गहराई से जांच की तो उसके बयान विरोधाभासी पाए गए। इसके बाद सख्त पूछताछ के दौरान प्रियंका ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

सोने के लॉकेट की मांग बनी हत्या की वजह

प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उसने घटना से 12 दिन पहले अपने पति मोहित से बेटे के लिए सोने का लॉकेट बनवाने को कहा था, लेकिन पति ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर प्रियंका ने पहले बेटे को प्यार किया। उसका माथा चूमा और फिर उसे पानी से भरे ड्रम में डुबोकर मार डाला। बेटे की हत्या के बाद उसे अपनी गलती का अहसास हुआ तो उसने पुलिस केस से बचने के लिए बेहोशी का ड्रामा किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को प्रियंका ने बताया कि एक नकाबपोश महिला घर में घुसकर बच्चे को उठा ले गई। जब उसने विरोध किया तो नकाबपोश महिला ने उसे धक्का दे दिया। इससे उसका सिर चारपाई से टकरा गया और वह बेहोश हो गई।

यह भी पढ़ें : शादी के बाद विदाई नहीं करवा रहा था पति, दुल्हन का ठनका माथा, ससुराल पहुंची तो मचा बवाल, शादी टूटी

जांच में खुली झूठी कहानी की परतें

रोहतक के महम थाने के जांच अधिकारी एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को शुरू से ही प्रियंका की कहानी पर संदेह था। जब बुधवार शाम बच्चे का अंतिम संस्कार हुआ। तब प्रियंका कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पाई। गुरुवार को जब पुलिस टीम दोबारा गांव पहुंची और पूछताछ की तो प्रियंका ने सच्चाई कबूल कर ली। पूछताछ में आरोपी महिला प्रियंका ने खुलासा किया है कि सोने का लॉकेट न बनवाने की वजह से वह पति से नाराज थी। इसलिए उसने दो माह के बेटे जैविक की पानी के ड्रम में डुबोकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि यह पूरा घटनाक्रम प्रियंका द्वारा रचा गया था। किसी नकाबपोश महिला का कोई अस्तित्व नहीं था। यह एक सुनियोजित कहानी थी। ताकि शक उस पर न जाए। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। गांव में यह घटना चर्चा और दुख का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों को शुरू से ही मां की कहानी पर संदेह था। अब जब सच्चाई सामने आ गई है तो लोग स्तब्ध हैं कि एक मां ऐसी निर्दयता कैसे कर सकती है। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। ताकि कोई भी तथ्य छूट न जाए।

11 महीने पहले ही हुई थी प्रियंका और मोहित की शादी

हरियाणा के रोहतक का रहने वाला मोहित इन्वर्टर और बैटरी मरम्मत का काम करता है। नौ जुलाई 2024 को मोहित की शादी झारखंड के जिला चितवा के गांव लेंबुआ निवासी 25 साल की प्रियंका से हुई थी। मोहित ने बताया कि वह प्रियंका को सोशल मीडिया के हवाले से जानता था। इसलिए शादी भी सादे तरीके से मंदिर में की। शादी के एक महीने बाद ही प्रियंका गर्भवती हो गई। इससे घरवालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद मार्च 2025 में प्रियंका ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद घरवालों ने मिलकर बड़ा नामकरण समारोह किया। उसमें बेटे का नाम जैविक रखा गया, लेकिन उन्हें क्या पता था कि जन्म देने वाली मां ही अपने बेटे का काल बन जाएगी।

यह भी पढ़ें : फरीदाबाद जेल में बड़ी लापरवाही; नाम का फायदा उठाकर दूसरे की जगह रिहा खतरनाक कैदी फरार

72 घंटे में 20 लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस का घूमा माथा

जैविक की मौत की जो कहानी प्रियंका ने पुलिस को सुनाई। उसकी सत्यता के लिए पुलिस ने 72 घंटे में करीब 20 लोगों से पूछताछ की, लेकिन सभी ने नकाबपोश महिला के बारे में जानकारी से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्‍थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच अधिकारी ने बताया कि घटना के समय प्रियंका ने हाथों में कांच की चूड़ियां पहनी थीं। जो सही सलामत थीं। इसके अलावा प्रियंका के शरीर पर चोट का एक भी निशान नहीं था। प्रियंका के घर से थोड़ी दूर पर गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कोई नकाबपोश महिला नहीं दिखी। ऐसे में पुलिस का माथा ठनक गया और शक की सुई प्रियंका पर ही जाकर अटक गई। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर प्रियंका ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।