1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CDS Bipin Rawat Helicopter Crash: विमान हादसे में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी की मौत, रक्षा मंत्री, अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए विमान हादसे में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी की मौत हो गई है। भारतीय वायु सेना ने इसकी पुष्टि कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 8 Dec 2021, 6:37 PM IST

Helicopter Crash, Bipin Rawat and his wife Madhulika Rawat have died

Helicopter Crash, Bipin Rawat and his wife Madhulika Rawat have died

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए विमान हादसे में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी की मौत हो गई है। भारतीय वायु सेना ने इसकी पुष्टि कर दी है। भारतीय वायु सेना ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। कहा गया कि 'हमें यह बताते हुए बेहद अफसोस हो रहा है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, श्रीमती मधुलिका रावत और उसमें सवार 11 अन्य लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक विमान में कुल 14 लोग सवार थे, जिनमें से अब तक 13 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। खास बात यह है कि इस विमान में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी भी सवार थीं। बताया जा रहा है कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस बिपिन रावत के घर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: CDS Bipin Rawat Helicopter Crash: हेलिकॉप्टर क्रैश में 14 यात्रियों में से 13 की मौत, DNA टेस्ट से होगी पहचान

यहां उन्होंने बिपिन रावत के परिजनों से मुलाकात की है। रक्षा मंत्री इस हादसे को लेकर कल बयान जारी करेंगे।इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद से राहत बचाव कार्य जारी है। वहीं वायुसेना के अधिकारियों ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज इस हादसे की जानकारी साझा दी थी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस बारे में ज्यादा जानकारी सही समय आने पर दी जाएगी। वहीं इस दौरान जब पत्रकारों ने बिपिन रावत को लेकर सवाल पूछे तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सही समय आने पर इस बारे में जानकारी आप सभी को मिल जाएगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, तमिलनाडु में आज एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ। उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीडीएस बिपिन रावत और मधुलिका रावत के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि सीडीएस और उनकी पत्नी समेत 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के दुखद निधन पर भी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस दुखद क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, मैं जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।
अपनी जान गंवाने वाले अन्य सभी लोगों के प्रति भी संवेदना। इस दुख की घड़ी में भारत एक साथ खड़ा है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़