कार को लंबे समय तक खड़ा रखने पर एक बड़ी समस्या फ्यूल टैंक के अंदर होती है और उसमें जंग लगने लगती है। ईंधन कम होने पर कार के फ्यूल पंप पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है, जिससे इसके जल्दी खराब होने की संभावना हो सकती है। दरअसल, ईंधन कम होने पर खाली फ्यूल टैंक में कंडेंसेशन होने की संभावना रहती है, जिससे इसके भीतर जंग लग सकती है। इसलिए आपको चाहिए कि कार को अच्छी गुणवत्ता के ईंधन से ऊपर तक भरें और सुनिश्चित करें कि टैंक अच्छी तरह से सील हो।