इस अवसर पर स्पर्श गंगा की संयोजिका आरुषि पोखरियाल ने कहा, 'इस अभूतपूर्व स्वास्थ्य आपातकाल के दौरान आम नागरिक तो घर पर रहकर लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं और इस महामारी के खिलाफ जंग में सहयोग दे रहे हैं लेकिन हजारों वीर सैनिक भाई इस संकटकाल में भी एक ओर जहां सीमाओं पर देश के दुश्मन से लड़ रहे हैं वहीं दूसरी ओर देश के अंदर इस जानलेवा वायरस से।' ऐसे में हमारा कर्तव्य बनता है कि सीमा पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करें।