नवंबर से जनवरी तक यहां तापमान काफी नीचे रहता है। कई बार यहां तापमान माइनस 10 से 20 डिग्री तक नीचे लुढ़क जाता है। इतना ही नहीं, दो महीने के अंधेरे में शहर का औसत तापमान माइनस 5 डिग्री से नीचे होता है। उतकियागविक शहर के लोगों को पोलर नाइट की आदत है और वे इसे सेलिब्रेट करते हैं। यही वजह है कि जिस दिन सूरज अस्त होता है, उस दिन लोग जश्न मनाते हैं और फिर जिस दिन सूरज निकलता है, उस दिन भी लोगों के बीच खुशी का माहौल होता है।