28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SA: लाइव मैच में दिखा अनोखा नजारा, शमी को बाउंड्री पर ज्ञान देते दिखे विराट कोहली

India vs South Africa: विराट कोहली काफी प्रोएक्टिव कप्तान हैं मैदान के अंदर हो या बाहर उन्हें अक्सर खिलाड़ियों से कुछ ना कुछ बातचीत करते हुए देखा गया है। इस बीच टेस्ट मैच के दूसरे दिन विराट कोहली से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर पंसद किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 4 Jan 2022, 6:01 PM IST

ind_vs_sa_virat_kohli_was_seen_giving_tips_to_mohammed_shami.jpg

IND vs SA

India vs South Africa: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच जोहानिसबर्ग के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली इस मैच में टीम का हिस्सा नहीं हैं। विराट की पीठ के ऊपरी हिस्से में ऐंठन हैं इस वजह से उन्होंने इस टेस्ट मैच को मिस किया है। विराट कोहली काफी प्रोएक्टिव कप्तान हैं मैदान के अंदर हो या बाहर उन्हें अक्सर खिलाड़ियों से कुछ ना कुछ बातचीत करते हुए देखा गया है। इस बीच टेस्ट मैच के दूसरे दिन विराट कोहली से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर पंसद किया जा रहा है। वीडियो में विराट कोहली को बाउंड्री लाइन पर जाकर मोहम्मद शमी का हौंसला बढ़ाते हुए देखा जा सकता है।

विराट कोहली बाउंड्री लाइन पर जाते हैं जहां पर मोहम्मद शमी फील्डिंग कर रहे होते हैं। विराट से ज्ञान की बातों को सुनकर मोहम्मद शमी भी सिर हिलाकर हामी भरते हुए नजर आते हैं। वहीं इससे पहले विराट कोहली को साउथ अफ्रीका के खेमे में जाकर उनके खिलाड़ियों से भी बातचीत करते हुए सुना गया था। बता दें कि विराट कोहली लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।

मौजूदा फॉर्म की बात करें तो किंग कोहली के बल्ले से पिछले 2 सालों से 1 भी शतक नहीं आया है। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सेंचुरियन टेस्च मैच में दो पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 35 और 18 रन निकले थे। विराट कोहली को हाल ही में वाइट बॉल क्रिकेट की कप्तानी से भी हाथ धोना पड़ा था। हालांकि, विराट कोहली की जगह कप्तानी कर रहे केएल राहुल ने उम्मीद जताई है कि कोहली तीसरे टेस्ट मैच में टीम में वापसी करेंगे।

वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल जारी है। दूसरे दिन के पहले सत्र का खेल खत्म होन तक मेजबाज साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए थे। अफ्रीकी टीम ने पहले सत्र के बाद मजबूत वापसी करते हुए बिना इतने ही विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए हैं। भारत अभी सीरीज में 1-0 से आगे है।