
नई दिल्ली। भारतीय रेल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाजनक यात्रा के लिए तो हर संभव प्रयास करती ही है, साथ ही रेल कर्मचारियों की परेशानियों को दूर करने के लिए भी कई अहम कदम उठा रही है। ताकि उन्हें किसी प्रकार की तकलीफों का सामना ना करना पड़े और भारतीय रेल का काम सुचारू रूप से चलता रहे है। इन्हीं मुद्दों का ध्यान में रखते हुए देश में पहली बार वातानुकूलित रेल मोबाइल हेल्थ यूनिट की शुरुआत की गई है। ये सुविधा रेलवे के इतिहास में पहली बार मिलने जा रही है।