आईपीएल के दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इस मैदान पर जीतने में ज्यादा सफल रही है। यही वजह है कि जो टीम टॉस जीत लेगी, वो मैच जीतने की तरफ पहला कदम बढ़ा लेगी। हालांकि क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है, लेकिन रिकॉर्ड तो यही बता रहे हैं, कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने ज्यादा जीत हासिल की है।