2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RCP सिंह पर गिरी गाज, JDU ने लगाए गंभीर आरोप, कहा – ‘पार्टी में रहते करोड़ों की संपत्ति बनाई, अब दो हिसाब’

JDU ने RCP सिंह पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए नोटिस जारी किया है। RCP सिंह पर आरोप लगा है कि JDU में रहते हुए उन्होंने अकूल संपत्ति बनाई। JDU ने RCP सिंह को इस मामले में नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 6 Aug 2022, 1:13 PM IST

JDU issues notice to party leader RCP Singh over "discrepancies in immovable properties registered from 2013-2022 in his name and that of his family"

JDU issues notice to party leader RCP Singh over "discrepancies in immovable properties registered from 2013-2022 in his name and that of his family"

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके RCP सिंह की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। JDU ने RCP सिंह को पार्टी में रहते हुए अकूल संपत्ति जुटाने के आरोप में कारण बाताओ नोटिस भेजा है। नोटिस जारी कर पार्टी ने उनसे पूछा है कि उन्होंने 2013 से 2022 तक यह संपत्ति कैसे बनाई है। पार्टी के दो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को आवेदन देकर RCP सिंगह द्वारा बड़े पैमाने पर संपत्ति बनाने का आरोप लगाया है। इसके बाद से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई।

RCP सिंह पर 9 साल में 58 प्लॉट खरीदने का गंभीर आरोप लगा है। संपत्ति का ब्योरा JDU के ही नेताओं ने जुटाया है। पार्टी का आरोप है कि जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस बात को छिपाए रखा। पार्टी ने इसे भ्रष्टाचार के मोर्चे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के खिलाफ माना है। उमेश कुशवाहा ने RCP सिंह को पत्र में लिखा है कि आपके द्वारा आपके परिवार के नाम से साल 2019 से 2022 तक अकूल संपत्ति दर्ज कराई गई है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने लिखा, "नालंदा जिल में JDU के दो कार्यकर्ताओं ने सबूत के साथ शिकायत दर्ज कराई है। आपके और आपके परिवार के नाम से साल 2013 से 2022 तक अकूत संपत्ति रजिस्टर्ड कराई गई है। इसमें कई प्रकार की अनियमितता दिखाई देती हैं।" उन्होंने आगे लिखा, "आप लम्बे समय से दल के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के साथ अधिकारी एवं राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहे हैं।"

उमेश कुशवाहा ने कहा, "उन्होंने आपको दो बार राज्यसभा का सदस्य, पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र में मंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर पूरे विश्वास और भरोसे के साथ दिया।"आप इस बात को भी जानते है की नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के जीरो टॉलरेन्स पर काम करते रहे हैं और इतने लम्बे समय से सार्वजनिक जीवन के बावजूद नेता पर कभी कई दाग नहीं लगा और न उन्होंने कोई संपत्ति बनाई।"

पार्टी ने RCP सिंह से इस मामले में जवाब मांगा है। बता दें कि यूपी कैडर के IAS अधिकारी रहे RCP सिंह कभी नीतिश कुमार के बेहद करीबी माने जाते थे। RCP सिंह JDU के कोटे से दो बार राज्‍ससभा भेजे गए और केंद्र में मंत्री भी रहे। बताया जाता है कि पार्टी ने जब RCP सिंह की जगह खीरू महतो को राज्यसभा भेजा तब से उनके और नीतिश कुमार के संबंध खराब होने लगे। वहीं अब उमेश कुशवाहा ने जिस प्रकार से पत्र लिखा है, उससे साफ है आने वाले दिनों में पार्टी कोई बड़ी कार्रवाई उन पर कर सकती है।