धनबाद में डॉक्टरों को लगातार मिल रही धमकी और पिछले दिनों डॉक्टर के परिवार पर हमले के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) धनबाद ने 9 मई को हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। झारखंड IMA ने इसे लेकर राज्य सरकार को अल्टीमेटम दिया है। IMA का कहना है कि जल्द से जल्द डॉक्टरों को सुरक्षा मुहैया करायी जाये, नहीं तो नौ मई को राज्य के डॉक्टर्स हड़ताल पर चले जाएंगे।