1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Karan Mehra ने खुद की Johnny Depp से बराबरी, पत्नी Nisha Rawal संग लाइव स्ट्रीमिंग चाहते हैं डिवोर्स केस!

करण मेहरा (Karan Mehra) और उनकी पत्नी निशा रावल (Nisha Rawal) इन दिनों अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच करण ने हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप (Johnny Depp) से अपनी बराबरी करते हुए कहा कि वो भी अपने डिवार्स की लाइव स्ट्रीम चाहते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 27 Oct 2022, 1:31 PM IST

करण मेहरा तलाक के साथ लाइव स्ट्रीमिंग चाहते

करण मेहरा तलाक के साथ लाइव स्ट्रीमिंग चाहते

आप सभी को हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप (Johnny Depp) और उनकी एक्स-वाइफ एंबर हर्ड (Amber Heard) के डिवोर्स केस की लाइव स्ट्रीमिंग तो याद ही होगी, जिस पर सभी की नजरें बनी रहती थीं। हर कोई उनके केस से जुड़ी छोटी-छोटी बारिकयों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहा करता था और आखिर में इस केस में जॉनी डेप की जीत हुई थी। इसी बीच भारतीय टीवी एक्टर करण मेहरा (Karan Mehra) का भी एक ऐसा ही बयान सामने आया है। करण मेहरा और उनकी एक्स-वाइफ निशा रावल (Nisha Rawal) काफी समय से अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इन दिनों दोनों अपने डिवार्स केस को लेकर खबरें बटोर रहे हैं।


इस बीच करण मेहरा का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। अपने बायन में उन्होंने कहा कि 'वो अपने डिवार्स केस की लाइव स्ट्रीमिंग चाहते हैं'। करण का कहना है कि 'हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप (Johnny Depp) और एंबर हर्ड (Amber Heard) की तरह उनके डिवोर्स की भी पब्लिकली लाइव स्ट्रीम हो'। साथ ही वो कहते हैं कि 'उन दोनों स्टार्स की तरह हमारी केस में भी किसी से कुछ छूपा नहीं है'।

इतना ही नहीं उनके इस बयान पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। हाल में करण ने अपने डिवार्स को लेकर सिद्धार्थ कनन से उनके शो पर बात की। इसी दौरान उन्होंने ये मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि 'ये भारत में होता नहीं है। ये कुछ ऐसा है, जिसके बारे में मैंने सोचा नहीं है, लेकिन चूंकि मैं बीते लंबे वक्त से इन सब से जूझ रहा हूं तो केसे, ड्राफ्ट, वकील, और काफी सारी चीजें कोर्ट और कानून के बारे में सीख और समझ गया हूं'।

यह भी पढ़ें: Urfi Javed ने कैसेट के रील की बनाई ड्रेस


करण मेहरा आगे कहते हैं कि 'तो केस स्ट्रीमिंग यहां नहीं होती है, लेकिन अगर ऐसा मौका मिला तो मैं जरूर ऐसा करवाना चाहूंगा, क्योंकि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। मैंने करीब 1500 पन्नों का ड्राफ्ट तैयार किया है, जिसका हर पेज मैंने खुद लिखा है' बता दें कि करण और निशा ने 9 साल पहले एक दूसरे से शादी की थी।

हालांकि, निशा ने कुछ समय पहले करण पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे, जिसके बाद साल 2021 में उनको गिरफ्तार भी कर लिया गया था। इतना ही नहीं जेल से बाहर आने के बाद करण ने निशा द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि 'वो सच्चाई सामने लाएंगे'।

यह भी पढ़ें: भाई दूज के मौके पर Salman Khan हुए शर्टलेस!

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़