नई दिल्ली। कठुआ गैंगरेप मामले में पीड़ित परिवार सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। सोमवार को पीड़ित परिवार ने सप्रीम कोर्ट में कहा कि उन्हें इस मामले में सीबीआई जांच नहीं चाहिए, उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा है। हालांकि, पीड़ित परिवार ने केस की सुनवाई जम्मू-कश्मीर से बाहर कराने की मांग की है। कोर्ट ने पीड़ित परिवार की यह याचिका स्वीकार कर ली है, जिसपर 27 अप्रैल को सुनवाई होगी।