8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Prophet Remarks Row: कोलकाता पुलिस ने नुपुर शर्मा को भेजा समन, 20 जून को पेश होने के लिए कहा

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने वाली भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा को कोलकाता पुलिस ने नोटिस जारी किया है। पुलिस ने शर्मा को 20 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 13 Jun 2022, 2:25 PM IST

Prophet Remarks Row: कोलकाता पुलिस ने नुपुर शर्मा को भेजा समन, 20 जून को पेश होने के लिए कहा

Prophet Remarks Row: कोलकाता पुलिस ने नुपुर शर्मा को भेजा समन, 20 जून को पेश होने के लिए कहा

पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर विवादों में आई भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा को कोलकाता पुलिस ने 20 जून को तलब किया है। कोलकाता पुलिस ने पूर्व भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब CRPC की धारा 41A के तहत नोटिस जारी कर 20 जून को या उससे पहले जांच अधिकारी के सामने नूपुर को पेश होने को कहा गया है।

पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी करके धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने नारकेलडांगा ने नूपुर शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज की थी। नूपुर के विवादित टिप्पणी को लेकर देशभर में बवाल मचा था। जिसके बाद कई राज्यों में नूपुर के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं।

नूपुर के खिलाफ IPC की धारा 153A, 295A, 298 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मुंबई से सटे ठाणे जिले की भिवंडी शहर पुलिस ने भी पूछताछ के लिए समन जारी किया था। पुलिस के समक्ष नूपुर शर्मा को 13 जून को पेश होने को कहा गया था। जिसके लिए नूपुर शर्मा ने समय मांगा।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शर्मा को समय दे दिया गया है और वह सोमवार यानी की आज भिवंडी पुलिस के समक्ष पेश नहीं होंगी। उन्होंने बताया कि रजा अकादमी के एक प्रतिनिधि द्वारा 30 मई को दर्ज कराई गई शिकायत के बाद भिवंडी पुलिस ने नुपुर शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें: Prophet Muhammad Row: हावड़ा के बाद मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा, 14 जून तक बंद की गई इंटरनेट सेवाएं

आपको बता दें नूपुर शर्मा के बयान को लेकर पिछले 3 दिनों से पश्चिम बंगाल के हावड़ा के उलबेड़िया और पांचला, मुर्शिदाबाद और उत्तर 24 परगना में प्रदर्शन, पथरा और हिंसा देखने को मिली थी। इसे लेकर बंगाल का माहौल काफी गरमा गया था। प्रदर्शनकारी बंगाल के विभिन्न जिलों में नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कोलाघाट जाने से शुभेंदु अधिकारी को पुलिस ने रोका, नेता ने बंगाल के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जताया विरोध, राज्यपाल ने किया तलब