जानकारों का कहना है कि 2009 से 2014 के मुकाबले 2015 से 2020 तक माओवादियों द्वारा अंजाम दी गई घटनाएं 47 फीसदी ही रहीं। सुरक्षा बलों ने जंगलों के अंदर कई कैंप खोले हैं, जो कभी माओवादियों का गढ़ हुआ करते थे। इसके कारण वे हमले नहीं कर पा रहे हैं। इसके साथ ही 2,300 से अधिक मोबाइल टॉवर भी लगाए गए हैं, 5,000 किमी सड़कें बनाई गई हैं। वहीं निर्माण और अन्य बुनियादी ढांचे का काम किया जा रहा है।