17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘दिल्ली में सियासी हलचल: PM मोदी से मिले देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के लिए मांगा केंद्र का ‘स्पेशल पैकेज’!’

Fadnavis Modi Meeting :महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच राज्य की विकास परियोजनाओं और केंद्र से मिलने वाले सहयोग को लेकर चर्चा हुई।
2 min read
Google source verification
Devendra Fadnavis

पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान सीएम फडणवीस ने महाराष्ट्र के विकास कार्यों पर चर्चा की। (फोटो सोर्स-ANI)

Maharashtra Politics:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच महाराष्ट्र के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत हुई। फडणवीस ने राज्य में चल रही अलग-अलग परियोजनाओं की जानकारी पीएम मोदी को दी और केंद्र सरकार से कुछ मामलों में और सहयोग की मांग की। मुख्यमंत्री ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की।

विकास परियोजनाओं की दी जानकारी

फडणवीस ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को महाराष्ट्र में चल रहे कई विकास कार्यों की प्रगति के बारे में बताया। इनमें केंद्र और राज्य सरकार के साथ मिलकर चल रही परियोजनाएं भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र से जरूरी सहयोग देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के विकास के लिए केंद्र और राज्य के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है।

पीएम मोदी से मुलाकात को बताया खास

फडणवीस ने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि पीएम से मुलाकात हमेशा उन्हें नई ऊर्जा देती है। मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के विकास से जुड़े मामलों में केंद्र की ओर से मिल रहे सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। फडणवीस ने अपनी पोस्ट में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के सामने राज्य की कई विकास परियोजनाओं से जुड़े मुद्दे रखे और केंद्र से आगे भी मदद की उम्मीद जताई।

निर्मला सीतारमण से भी मिले फडणवीस

दिल्ली दौरे के दौरान फडणवीस ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की। दोनों के बीच किन मुद्दों पर बातचीत हुई, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

फडणवीस की इन बैठकों को महाराष्ट्र की विकास परियोजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर उन योजनाओं में केंद्र की मंजूरी या आर्थिक मदद की जरूरत होती है, उनमें राज्य सरकार की ओर से लगातार केंद्र से संपर्क किया जाता रहा है।

अभी किसी नए प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं

पीएम मोदी और फडणवीस की मुलाकात में किसी नई बड़ी योजना या प्रोजेक्ट के ऐलान की जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति बताई है और केंद्र से आगे सहयोग मांगा है। फडणवीस की इस दिल्ली यात्रा का मुख्य फोकस महाराष्ट्र के विकास कार्यों और केंद्र-राज्य के बीच बेहतर तालमेल पर रहा।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग