नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मासूम के साथ यौन शोषण का चैंका देने वाला मामला सामने आया है। चौथी क्लास के एक बच्चे के साथ उसी के स्कूल में पढ़ने वाले तीन नाबालिग छात्र स्कूल बस में उसके साथ घिनोनी हरकत किया करते थे। पीड़ित के मां-बाप को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने स्कूल प्रशासन से शिकायत की। लेकिन स्कूल ने इस मामले को ऐसे ही रफा-दफा करना चाहा, जिसके बाद माता-पिता ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।