गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली और गुरुग्राम के कई क्षेत्रों में सुबह से ही तेज बारिश शुरू हो चुकी है। नोएडा और गाजियाबाद में भी बादल छाए हुए हैं और दिनभर बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली गिरने के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है।