31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon Update: दिल्ली में फिर बदला मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान और बारिश का डबल IMD अलर्ट

Monsoon Update: दिल्ली-एनसीआर में अगले पांच दिनों तक मौसम की दोहरी मार पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने एक ओर धूल भरी आंधी और बारिश से राहत तो दूसरी ओर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 23 May 2025, 3:44 PM IST

Monsoon Update: दिल्ली में फिर बदला मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान और बारिश का डबल IMD अलर्ट

Monsoon Update: दिल्ली में फिर बदला मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान और बारिश का डबल IMD अलर्ट

Monsoon Update: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात आई आंधी, तेज बारिश और ओलावृष्टि ने जहां लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत दी। वहीं मौसम में अचानक आए इस बदलाव ने आने वाले दिनों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपनी ताजा भविष्यवाणी में अगले पांच दिनों के मौसम का हाल बताया है। इसमें कभी धूलभरी आंधी के साथ तूफानी बारिश तो कभी भीषण लू चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मॉनसून आने से पहले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक बार मौसम फिर करवट बदल सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं अगले पांच दिनों के मौसम का हाल…

23 मई को तूफान और बारिश का येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 23 मई यानी गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग ने इस दिन के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। जिसमें 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की बात कही गई है। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश, बिजली चमकने और गरज के साथ तूफान की चेतावनी दी गई है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

24 मई को राहत के साथ सतर्कता का अलर्ट

बात अगर 24 मई यानी शुक्रवार की करें तो मौसम विभाग के अनुसार इस दिन भी मौसम में कुछ-कुछ वैसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है। दिल्ली के साथ-साथ गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में भी तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और यह 37-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। यह दिन गर्मी से राहत देने वाला जरूर रहेगा, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें : आंधी-तूफान ने मचाई तबाही; रोकनी पड़ी मेट्रो-फ्लाइट, दिल्ली-एनसीआर में 7 समेत 26 की मौत, आज भी अलर्ट

25 मई को बादलों की दस्तक और हीटवेव की चेतावनी

वहीं 25 मई यानी शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं, फरीदाबाद और गुरुग्राम में हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका मतलब है कि तापमान में भले ही मामूली बढ़त हो, परंतु लू चलने की स्थिति लोगों को परेशान कर सकती है।

26 मई को गर्मी में इजाफा, तापमान 40 डिग्री के करीब

बात अगर 26 मई यानी रविवार की करें तो इस दिन दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आंशिक मौजूदगी के बावजूद गर्मी की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास बना रहेगा। यह दिन उन लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है जो लंबे समय तक बाहर रहते हैं।

यह भी पढ़ें : सितंबर तक सभी पद भरिए वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें…रेखा सरकार को सुप्रीम कोर्ट की दो टूक

27-29 मई को फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर 27 मई से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में इस दिन फिर से आंधी-तूफान की आशंका है। गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि दिल्ली में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। तापमान 38 (अधिकतम) और 29 (न्यूनतम) डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं बात अगर 28 मई की करें तो इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और बुधवार, 29 मई को भी बादल छाए रह सकते हैं। इन दोनों दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़