31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Narendra Modi: चूरू कलक्टर ने ऐसा क्या किया कि पीएम मोदी करेंगे उनका सम्मान

Rajasthan: राजस्थान के चूरू जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने खेलों इंडिया अभियान में शानदार काम किया। इसके चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को सिहाग को विज्ञान भवन में सम्मानित करेंगे। इस दौरान चुरू जिले को 20 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shadab Ahmed khan

•

Updated: 20 Apr 2022, 9:53 PM IST

sidharth.jpg

Rajasthan: चुरू (Churu) जिले में विकसित खेल केन्द्रों, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक, महिला खिलाडिय़ों, पैरा खिलाडिय़ों का प्रतिनिधित्व, फिट इंडिया/खेलो इंडिया में जिला प्रशासन के नवाचार में युवा खिलाडिय़ों की व्यापक भागीदारी के आधार पर प्रधानमंत्री पुरस्कार दिया जा रहा है। पांच चरणों में हुई लंबी चयन प्रक्रिया के बाद जिले का चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया है। जिले की खेल गतिविधियों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई गई है जो कि पुरस्कार वितरण के समय प्रसारित की जाएगी।

राजस्थान में सर्वाधिक

गौरतलब है कि जिले में साई के द्वारा स्वीकृत खेलो इंडिया के 8 केन्द्र एथलेटिक्स राजगढ़, द्रोणाचार्य राष्ट्रीय मुक्केबाजी अकादमी राजगढ़, टेबल टेनिस जिला स्टेडियम चूरू, हॉकी गाजुवास, हैन्डबॉल एकेडमी लोहा, भारोत्तोलन, कुश्ती, मुक्केबाजी उर्मिला खेल अकादमी न्यांगल बड़ी संचालित हैं। यह राजस्थान में सर्वाधिक हैं। चूरू जिला मुख्यालय पर जिला स्टेडियम चूरू में साई की ओर से 6.30 करोड़ से नवनिर्मित इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन प्रमाणित वर्ड क्लास सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक बनाया गया है। जिले में मुख्य अन्य खेल केन्द्र एथलेटिक्स खेल मैदान राजगढ़, चन्दगीराम बॉलीबाल अकादमी बैरासर छोटा, बालीबाल मैदान जिगसाना ताल, जिला स्टेडियम में संचालित तीरंदाजी, शूटिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, बास्केटबाल, बालीबाल मैदान रतननगर, फोगाट कुश्ती अकादमी हामुसर, टेबल टेनिस गांधी बाल निकेतन रतनगढ़, बैडमिंटन श्री हनुमान व्यायामशाला रतनगढ़ संचालित हैं।


34 खिलाडिय़ों ने किया प्रतिनिधित्व

जिले के 34 खिलाडिय़ों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 पुणे, 2020 गुवाहाटी में प्रतिनिधित्व किया था, जिनमें से 10 खिलाडिय़ों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 गुवाहाटी, असम में पदक प्राप्त किए। जो राजस्थान को मिले पदकों का 20 प्रतिशत था। जिले में सन 2019 से 2021 में महिला एवं पैरा खिलाडय़िों का खेलो में अच्छा प्रतिनिधित्व रहा है।