केरल में कोविड -19 महामारी के कारण दो साल तक बंद रहने के बाद 1 जून को स्कूल फिर से खुल गए। स्कूलों के फिर से खुलने से जहां बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई, तो वहीं ये अवसर शिक्षकों के एक समूह के लिए अपमान के अलावा कुछ नहीं लेकर आया। राज्य में कम से कम 50 शिक्षकों को पार्ट-टाईम या फुल-टाईम सफाई कर्मचारी के रूप में काम करना पड़ रहा है। दरअसल, ये शिक्षक आदिवासी क्षेत्रों में मल्टी ग्रेड लर्निंग सेंटर्स (MGLC) में पढ़ाते थे और 31 मार्च को सरकार द्वारा इन केंद्रों को बंद करने के बाद अपनी नौकरी गंवाने वाले 344 शिक्षकों में शामिल थे।