30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारात के इंतजार में बैठी रह गई दुल्हन, 56 लाख लेकर दूल्हा फरार

Noida Cyber Crime: दिल्ली से सटे नोएडा में दूल्हा-दुल्हन की पहचान एक वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों में बातें होने लगीं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 26 May 2025, 3:46 PM IST

Noida Cyber Crime: बारात के इंतजार में बैठी रह गई दुल्हन, 56 लाख लेकर दूल्हा फरार

Noida Cyber Crime: बारात के इंतजार में बैठी रह गई दुल्हन, 56 लाख लेकर दूल्हा फरार। (फोटोः AI)

Noida Cyber Crime: दिल्ली से सटे नोएडा में एक दूल्हे ने शादी से पहले ही बड़ा कांड कर दिया। यहां एक 45 साल की अविवाहित महिला ने जीवनसाथी की तलाश में वैवाहिक साइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई। इसके बाद प्रकाश भाई पटेल के एक युवक ने उससे संपर्क किया। युवक ने बातचीत के दौरान अपनी उम्र 50 साल बताई और शादी का प्रस्ताव रख दिया। इसके बाद दोनों में घंटों बातें होने लगीं। इस दौरान प्रकाश भाई पटेल ने महिला का विश्वास जीत लिया। युवक और महिला में शादी को लेकर सारी बातें हो गईं।

इसके बाद बारात लाने की तारीख भी निकाली गई। इसके बाद दुल्हन अपने जीवनसाथी के साथ सात फेरे लेने की तैयारी में जुट गई। इसी बीच एक दिन युवक ने दुल्हन को फोन कर बताया कि वह विदेश से 27 जनवरी को भारत लौट रहा है। इसके बाद 27 जनवरी को दूल्हे ने बताया कि वह शादी के लिए भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा ला रहा था और उसे एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है। इस मुद्दे को हल करने के लिए कुछ पैसे चाहिए। इस दुल्हन ने अपने होने वाले जीवनसाथी की मदद के लिए उसे पैसे ट्रांसफर कर दिए।

जीवनसाथी को बचाने के लिए महिला ने दे दिए पैसे

महिला ने अपने होने वाले जीवनसाथी के अकाउंट में पैसे डाले। इसके बाद उसके पास एक महिला का फोन आया। उस महिला ने खुद को वित्त विभाग का अधिकारी बताया और दूल्हे को आरोपी बताते हुए उसके खाते में पैसे ट्रांसफर करने पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। इस कार्रवाई में उसने दुल्हन को भी घसीटने की बात कही। इससे दुल्हन डर गई। इसी डर का फायदा उठाकर खुद को वित्त विभाग का अधिकारी बताने वाली महिला ने पैसे लेकर मामला सुलटाने की बात कही। इसी बीच दुल्हन के पास मुंबई पुलिस की ओर से कई धमकियां मिलीं और फर्जी समन भी प्राप्त हुए। इन सब कार्रवाइयों से बचने के लिए दुल्हन 27 जनवरी से 27 अप्रैल के बीच आरोपियों के खातों में करीब 56 लाख 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

यह भी पढ़ें : लिव-इन पार्टनर और पत्नी के बीच फंसे DU के प्रोफेसर, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला

पीड़िता दुल्हन ने पुलिस को बताया कि पैसे ट्रांसफर होने के बाद दूल्हे ने शादी को लेकर बहाने बनाने शुरू कर दिए। इस दौरान शादी की तारीख भी निकल गई और बारात भी नहीं आई। इसके बाद महिला ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टाल मटोल करने लगा। काफी दिनों तक जब आरोपी शादी की बात पर बहानेबाजी करता रहा तो महिला को शक हो गया। इसके बाद उसे अहसास हुआ कि वो फर्जी लोगों के चक्कर में फंस गई है। इसके बाद उसने बीते शुक्रवार यानी 23 मई को थाने में शिकायत दर्ज कराई।

साइबर ठगी का शिकार बनी महिला, 56.40 लाख रुपए गंवाए

साइबर क्राइम ब्रांच के एसएचओ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला से ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने पहले महिला से पैसे मंगवाए और बाद में खुद को वित्त मंत्रालय की अधिकारी बताकर उसे कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। साथ ही, कार्रवाई से बचाने के नाम पर बार-बार पैसे की मांग करता रहा। इसके बाद पीड़िता को मुंबई पुलिस के नाम से कई फर्जी समन और धमकी भरे कॉल मिलने लगे। 27 जनवरी से 27 अप्रैल के बीच कई ट्रांजेक्शनों में महिला को कुल 56 लाख 40 हजार रुपए की आर्थिक हानि हुई।

एसएचओ ने बताया कि पैसे कहां भेजे गए, इसका पता लगाया जा रहा है। अब तक 15,000 रुपए की राशि जब्त की जा चुकी है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (धोखाधड़ी), 319 (फर्जी पहचान से धोखाधड़ी), 336 (जालसाजी) और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटना नोएडा के सेक्टर-41 क्षेत्र की है। दूल्हे के रूप में महिला से संपर्क करने वाले आदमी ने महिला को एयरपोर्ट पर लॉ इंफोर्समेंट एजेंसियों से बचाने के बहाने कथित तौर पर पैसे उधार मांगकर उसे अपने जाल में फंसाया था।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़