27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Delhi / New Delhi / Optical Illusion: इस तस्वीर में छुपा है एक जानवर, अब तक 99% लोग हुए फेल, चेक करिए आपकी नजर है कितनी तेज

Optical Illusion: इस तस्वीर में छुपा है एक जानवर, अब तक 99% लोग हुए फेल, चेक करिए आपकी नजर है कितनी तेज

Optical Illusion: कई ऑप्टिकल इल्यूजन ऐसे होते हैं, जिन्हें सॉल्व करने में 99% लोग फेल हो जाते हैं। कुछ ही ऐसे लोग होते हैं, जिनके दिमाग की बत्ती जलती है और वो उस ऑप्टिकल इल्यूजन को सॉल्व करने में सफल हो पाते हैं। इन्हीं में से हम आपके लिए ये तस्वीर लेकर आए हैं। आपकी आंखें चाहे कितनी भी तेज हों, मगर इस तस्वीर में जानवर को खोज पाना शायद आपके लिए भी मुश्किल लग रहा होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 20 Jul 2022, 6:18 AM IST

There is a Dog in this picture, 99% of the people are still not able to find, did you?

There is a Dog in this picture, 99% of the people are still not able to find, did you?

कई बार कुछ तस्वीर में जो चीज दिखाई देती है, वह असल में नहीं होती। उसे समझने के लिए हमें अपने दिमाग पर थोड़ा जोर देना होता है। ऐसी ही तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर तरह-तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कुछ लोगों को इन तस्वीरों में छुपे रहस्यों को ढूंढने में काफी मजा आता है। तो कुछ लोग कोशिश तो करते हैं कि पहली को सुलझा लें लेकिन जल्द ही हार मान लेते हैं।

इन तस्वीरों को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि आंखों के सामने होते हुए भी रहस्यों को हम नहीं खोज पाते हैं। चलिए कुछ ऐसी ही एक तस्वीर से आपको रूबरू करवाते हैं। इस तस्वीर में आपको पहली नजर में टोपी पहने एक उदास आदमी का चहरा दिखाई दे रहा होगा। लेकिन बात बस इतनी सी ही नहीं है इसमें एक जानवर की तस्वीर छुपी है जिसे ढूंढने के लिए आपको पैनी नजर और तेज तर्रार दिमाग की जरुरत है।

अधिकतर लोग तो यह ढूंढने में फेल हो रहे हैं कि फोटो में आखिर जानवर कहां छुपा है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इसका कैरेक्ट आंसर दे रहे हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन की ऐसी तस्वीरें आखों और दिमाग की कड़ी परीक्षा लेने के लिए होती हैं। चलिए आपको अब हिंट देते हैं, तो शायद आप जानवर का नाम बताने में सफल हो जाएं। अब इस तस्वीर को आप उलटा करके देखिए। अब आपको शायद ये जानवर दिख गया होगा।

चलिए अब इस रहस्य से पर्दा उठाते हैं। यहां आपको एक प्यारे से कुत्ते का स्कैच देखाई दे रहा होगा। कुत्ते ने अपने हाथ में एक हड्डी पकड़ी हुई है। उसने अपने चेहरे को नीचे झुका रखा है और उसने अपनी आंखे बंद की हुई है। इस कुत्ते के बाल और लंबे झाड़ीदार कान भी दिखाई दे रहे हैं। इसके पीछे इसकी पूंछ दिखाई दे रही है। आदमी की टोपी कुत्ते के बैठने की चटाई में बदल गई है। आपको बता दें, इस पेंटिंग को प्रसिद्ध रूसी कार्टूनिस्ट वैलेन्टिन डुपिन ने बनाया था। यह एक बहुत ही लोकप्रिय पेंटिंग है।